Box Office Report: सूर्या की कंगुवा हिट हुई या फ्लॉप, दूसरे हफ्ते में द साबरमती रिपोर्ट ने किया धमाका

Box Office Report: द साबरमती रिपोर्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे रविवार को कमाल कर दिया. जबकि सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा का टिकट खिड़की पर बुरा हाल है. जानें टोटल कमाई.

Box Office Report: सूर्या की तमिल फिल्म कंगुवा टिकट खिड़की पर बड़ी मुश्किल से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी. लगातार मूवी की कमाई में गिरावट आ रही है. ओपनिंग डे पर इसने 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जिस तरह से मूवी बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, ऐसा लगता है मूवी को 100 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में काफी मुश्किल होगी. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को रिलीज हुए अब 10 दिन हो गए है. आपको दोनों के टोटल कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

डे वाइज जानें ‘फिल्म द साबरमती रिपोर्ट’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है. हालिया दिनों में फिल्म को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कई राज्यों में टैक्स-फ्री कर दिया गया है. फिल्म ने पहले वीक से दूसरे वीक में अच्छा प्रदर्शन किया.

  • 1 डे – 1.25 करोड़ रुपये
  • 2 डे- 2.1 करोड़ रुपये
  • 3 डे- 3 करोड़ रुपये
  • 4 डे- 1.15 करोड़ रुपये
  • 5 डे- 1.30 करोड़ रुपये
  • 6 डे- 1.55 करोड़ रुपये
  • 7 डे- 1.4 करोड़ रुपये
  • 8 डे- 1.4 करोड़ रुपये
  • 9 डे- 2.6 करोड़ रुपये
  • 10 डे- 3.10 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 18.60 करोड़ रुपये

जानें डे वाइज फिल्म ‘कंगुवा’ की कमाई के बारे में

डे 1 – 24 करोड़ रुपये
डे 2 – 9.5 करोड़ रुपये
डे 3 – 9.85 करोड़ रुपये
डे 4 – 10.25 करोड़ रुपये
डे 5 – 3.15 करोड़ रुपये
डे 6 – 3.25 करोड़ रुपये
डे 7 – 2.4 करोड़ रुपये
डे 8 – 1.9 करोड़ रुपये
डे 9 – 0.7 करोड़ रुपये
डे 10 – 1.15 करोड़ रुपये
डे 11 – 1.35 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 67.50 करोड़ रुपये

Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >