Box Office Report: विक्की कौशल की ‘छावा’ 25 दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप? गदर 2 को छोड़ा पीछे

Chhaava Box Office Collection Day 25: ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘छावा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने मुख्य किरदार निभाया हैं. 25वें दिन मूवी ने कितने का बिजनेस किया, यहां जानें.

Chhaava Box Office Collection Day 25: विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए है और इसने दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का रोल निभाया है. अक्षय खन्ना और डायना पेंटी और आशुतोष राणा ने काम किया हैं. 25वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की, उसके बारे में आपको बताते हैं.

इस मामले में छावा ने गदर 2 को छोड़ा पीछे

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को ऑल टाइम इंडियन बॉक्स ऑफिस चार्ट पर पीछे कर लिया है और दसवें नंबर पर आ गई. सैकल्निक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 25वें दिन मूवी ने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये कमाई गदर 2 के हिंदी कुल 525.7 से ज्यादा है. अबतक फिल्म की नेट कमाई 526.31 करोड़ रुपये हो गई है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

छावा की कुल कमाई

  • छावा पहले हफ्ते की कमाई- 219.25 करोड़ रुपये
  • छावा दूसरे हफ्ते की कमाई- 180.25 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15: 13 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16: 22 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: 24.25 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: 7.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: 5.4 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: 6.15 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: 5.5 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22: 8.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23: 16.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24: 10.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25: 6.25 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 526. 31 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >