Box Office Report: अजय देवगन की रेड 2 की ताबड़तोड़ कमाई पर भूतनी लगाएगी ब्रेक, ओपनिंग डे कलेक्शन आए सामने

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को बड़ा क्लैश होने वाला है, क्योंकि कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली है. जिसमें सबसे पहला नाम अजय देवगन और रितेश देशमुख की रेड 2 है. वहीं दूसरी संजय दत्त और मौनी रॉय की भूतनी है. आइये जानते हैं पहले दिन दोनों ही मूवीज कितना कलेक्शन करेगी.

Box Office Report: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर क्राइम थ्रिलर रेड 2, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. साल 2018 में रिलीज हुई रेड ने न केवल बड़ी पहचान हासिल की बल्कि भारत में 103.07 करोड़ रुपये की कमाई करके यह साल की ब्लॉकबस्टर में से एक थी. उम्मीद है कि सीक्वल भी उसी रास्ते पर चलेगा और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगा. इस फिल्म की टक्कर संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर द भूतनी से होने जा रही है. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में कौन बाजी मारेगा.

रेड 2 ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई

रेड 2 में जहां अजय देवगन अमय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं रितेश देशमुख विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो रेड 2 निश्चित रूप से एक अच्छी शुरुआत करेगी और वीकेंड में इसका कलेक्शन और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है. रेड ने 10.04 करोड़ की ओपनिंग ली थी. वहीं ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो मजदूर दिवस की छुट्टी के कारण सीक्वल पहले दिन 11-13 करोड़ रुपये की शुरुआत कर सकती है.

द भूतनी ओपनिंग डे पर कर सकती है इतना कलेक्शन

दूसरी ओर, भूतनी एक बेहतरीन फिल्म है और संजय दत्त के अलावा, इसमें मौनी रॉय भी है. सनी सिंह ने पिछले कुछ सालों में कॉमेडी की है और उम्मीद है कि वह इस बार भी यह लोगों को थियेटर्स में खूब हंसाएगी. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को देखकर यही लगा था कि यह एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें डर के साथ हंसी का अनलिमिटेड डोज मिलने वाला है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी पहले दिन 3-4 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है. इसकी टक्कर सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से होगी.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Teaser Review: अक्षय कुमार की कॉमेड��� हाउसफुल फ्लॉप हुई या हिट, टीजर देख क्या बोली पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >