Border 2 Advance Booking Update: धुरंधर की वाट लगाने को तैयार है सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, रिलीज से पहले ही छाप लिए करोड़ों

Border 2 Advance Booking Update: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया और पहले ही दिन करोड़ों की कमाई दर्ज की. साथ ही फिल्म ने धुरंधर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के हिंट भी दे दिए हैं. रिपोर्ट पढ़े.

Border 2 Advance Booking Update: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे) से ठीक पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है और अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी एक वॉर ड्रामा है. सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जोरदार प्रदर्शन किया है और करोड़ों रुपए की कमाई दर्ज की है. अब जब शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, तो यह साफ दिख रहा है कि बॉर्डर 2, धुरंधर का बैंड बजाने को पूरी तरह तैयार है.

बॉर्डर 2 एडवांस बुकिंग अपडेट

फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार सुबह भारत में शुरू हुई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक फिल्म ने ₹2.14 करोड़ का ग्रॉस कमाई हासिल कर ली थी. ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, देश भर में 7839 शो में पहले ही 67,591 टिकट बिक चुके हैं. BookMyShow पर टिकट बिक्री की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और जैसे-जैसे नए शो खुलेंगे, यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा.

धुरंधर के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

शुरुआती आंकड़ों से यह भी पता चला है कि बॉर्डर 2 ने अपने पहले दिन का ग्रॉस रणवीर सिंह की धुरंधर से अधिक कर लिया है, जिसने एडवांस बुकिंग में सिर्फ ₹1 करोड़ कमाए थे और कुल ओपनिंग ₹28 करोड़ रही थी. जबकि धुरंधर का भारत में कुल कलेक्शन 850 करोड़ पार कर चुका है, बॉर्डर 2 की तेज टिकट बिक्री यह हिंट देती है कि यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कहां बीके सबसे ज्यादा टिकट्स?

बॉर्डर 2 के सबसे ज्यादा टिकट्स भारत के जिन शहरों में बीके हैं, उनमें शामिल है: महाराष्ट्र- 83.37 लाख, उत्तर प्रदेश- 52.58 लाख, गुजरात- 37.4 लाख, राजस्थान- 32.39 लाख, पंजाब- 28.43 लाख.

बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: Ikkis Box Office Collection Day 19: 19वें दिन भी फुस्स रही ‘इक्कीस’ की कमाई, जानिए डे-वाइज कलेक्शन ग्राफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >