रणबीर कपूर, आमिर खान और रेखा, फोटो- इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर नहीं हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
आज के समय में जहां लगभग हर बॉलीवुड स्टार इंस्टाग्राम पर एक्टिव है, वहीं कुछ ऐसे भी बड़े सितारे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी है. ये स्टार्स मानते हैं कि हर चीज दुनिया को दिखाना जरूरी नहीं होता. आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो आज भी इंस्टाग्राम पर नहीं हैं.
रणबीर कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर: सीक्रेट अकाउंट से करते हैं स्क्रॉल
रणबीर कपूर इंस्टाग्राम पर नहीं हैं, लेकिन उन्होंने खुद माना है कि उनका एक सीक्रेट अकाउंट जरूर है. वह उससे सोशल मीडिया की दुनिया पर नजर रखते हैं. रणबीर का मानना है कि अगर लोग किसी एक्टर को हर दिन सोशल मीडिया पर देखेंगे, तो फिल्मों में उसका अलग चार्म कम हो सकता है.
आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम
रानी मुखर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान: सोशल मीडिया से ज्यादा पसंद हैं किताबें
सैफ अली खान भी इंस्टाग्राम से दूर हैं. उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर लोग अक्सर दूसरों को खुश करने या दिखावे के लिए पोस्ट करते हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और खाली समय में किताबें पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि, उनकी तस्वीरें अक्सर करीना कपूर खान के इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाती हैं.
रेखा, फोटो- इंस्टाग्राम
रेखा: प्राइवेट लाइफ रखना है पसंद
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का कोई ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है. वह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं. रेखा का मानना है कि एक स्टार की सबसे बड़ी ताकत उसकी रहस्यमयी छवि होती है. शायद यही वजह है कि वह सिर्फ खास इवेंट्स में नजर आती हैं और हर बार अपने रॉयल लुक से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं.
