साल 2026 में होगा सीक्वल्स का धमाका, ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘आवारापन 2’ तक, जानें कब रिलीज होंगी ये फिल्में

Bollywood Sequels Film 2026: फिल्म प्रेमियों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है. इस साल ‘दृश्यम 3’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘आवारापन 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के सीक्वल स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. जानें आपकी पसंदीदा फिल्म कब रिलीज होगी.

Bollywood Sequels Film 2026: अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं, तो साल 2026 आपके लिए खुशियों का माहौल लेकर आ रहा है. इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों के अगले भाग सीक्वल रिलीज होने जा रहे हैं. अजय देवगन से लेकर इमरान हाशमी तक, कई बड़े सितारे अपनी पुरानी फिल्मों की यादें ताजा करने लौट रहे हैं. आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कॉकटेल 2 (19 जून 2026)

साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का दूसरा भाग जून में रिलीज होगा. इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की नई तिकड़ी नजर आएगी. होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

धमाल 4 (3 जुलाई 2026)

हंसी का डोज देने के लिए अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की मशहूर टोली एक बार फिर लौट रही है. ‘धमाल 4’ जुलाई में रिलीज होगी. इस बार फिल्म में रवि किशन और ईशा गुप्ता जैसे सितारे भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे.

आवारापन 2 (14 अगस्त 2026)

इमरान हाशमी के फैंस के लिए स्वतंत्रता दिवस का हफ्ता बहुत खास होगा. करीब 19 साल बाद ‘आवारापन’ का सीक्वल आ रहा है. यह फिल्म अपनी पहली पार्ट की तरह ही इमोशनल कहानी और बेहतरीन गानों से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेगी.

खोसला का घोसला 2 (28 अगस्त 2026)

मिडिल क्लास की मुश्किलों को हंसी-मजाक के साथ दिखाने वाली फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का दूसरा भाग अगस्त के आखिर में रिलीज होगा. इस फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबको खूब हंसाएंगे

दृश्यम 3 (2 अक्टूबर 2026)

विजय सालगांवकर और उनका परिवार एक बार फिर अपनी रक्षा के लिए लौट रहा है. अजय देवगन की सबसे चर्चित सीरीज ‘दृश्यम’ का तीसरा भाग गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगा. माना जा रहा है कि यह इस सस्पेंस भरी कहानी का आखिरी और सबसे रोमांचक हिस्सा होगा.

यह भी पढ़ें: दोस्त की शादी में आर्यन खान का धमाल, दूल्हे का जूता बचाने के लिए मेहमानों से की जमकर छीना-झपटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >