Bobby Deol on Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ पिछले कई सालों से सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड भारतीय फिल्मों में शामिल है. रणबीर कपूर, यश, सनी देओल और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस फिल्म को लेकर एक्टर बॉबी देओल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Bobby Deol on Sunny Deol Hanuman Role: बॉबी ने सनी के किरदार को लेकर जताई एक्साइटमेंट
जूम को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने ‘रामायण’ को लेकर खुलकर बात की. फिल्म में उनके भाई और एक्टर सनी देओल हनुमान का रोल निभाते दिखेंगे. बॉबी ने कहा, “हर कोई रामायण को लेकर एक्साइटेड है. हम सब बचपन से रामायण देखते और सुनते हुए बड़े हुए हैं. ऐसे में इतनी बड़े बजट की फिल्म का दुनिया भर के दर्शकों के लिए बनना बेहद खास है.” जब इंटरव्यू के दौरान उनसे कहा गया कि फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना काफी शानदार अनुभव होगा, तो बॉबी ने मुस्कुराते हुए कहा, “हां, बिल्कुल होगा.”
Ramayana Plot: कैसी होगी नितेश तिवारी की ‘रामायण’?
डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. फिल्म भारतीय पौराणिक कथा को बड़े स्तर पर पेश करेगी. फिल्म में भगवान राम के जीवन, उनके संघर्ष, वनवास और धर्म-अधर्म की लड़ाई को शानदार विजुअल्स और इमोशनल अंदाज में दिखाया जाएगा. पहला पार्ट राम के बचपन, शिक्षा, सीता स्वयंवर और अयोध्या की राजनीतिक परिस्थितियों पर आधारित होगा, जिसके बाद 14 साल के वनवास की कहानी शुरू होगी.
Ramayana Starcast: फिल्म की स्टारकास्ट ने बढ़ाया बज
‘रामायण’ की स्टारकास्ट इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखाई देंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी. वहीं केजीएफ स्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. यही वजह है कि अभी से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है.
यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है
यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स
