Biwi No 1 Re-Release: सलमान-करिश्मा की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आउट, 25 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Biwi No 1 Re-Release: सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म बीवी नंबर 1 फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 29 नवंबर को दस्तक देगी.

Biwi No 1 Re Release: 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बीवी नंबर 1, 25 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर अपनी शानदार वापसी के लिए तैयार है. कॉमेडी फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फैंस संग यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने कहा, ”यह ऑफिशियल है! बीवी नंबर 1 का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है! डेविड धवन बिगेस्ट एंटरटेनर के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हैं.”

बीवी नंबर 1 फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बीवी नंबर 1 में सलमान खान, सुष्मिता सेन, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर और तब्बू जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में हंसी के साथ रोमांस और रिश्तों की कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी. मेकर्स ने मूवी का जबरदस्त ट्रेलर भी रिलीज किया. जिसमें कल्ट फिल्म की झलक देखने को मिली. बीवी नंबर 1 के गाने ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना’ आज तक दर्शकों की ओर से खूब पसंद किए जाते हैं.

बीवी नंबर 1 की री-रिलीज को लेकर फैंस एक्साइटेड

बीवी नंबर 1 की री-रिलीज को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”फिल्म को कितनी बार देख चुका हूं.. लेकिन एक बार फिर जाना तो बनता ही है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सुपरहिट फिल्म है.. क्या सीन है और करिश्मा और सुष्मिता की एक्टिंग के क्या कहने.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ब्लॉकबस्टर फिल्म फिर से हिट होने के लिए थियेटर्स में आ रही है. जरूर देखें.”

Also Read- Karan Arjun Re-Release: क्या सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 2024 में सफलता का सिलसिला जारी रखेगी या हो जाएगी फ्लॉप 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >