Bigg Boss 18: मां का खत पढ़कर टूट गए करणवीर, नहीं थमे आंसू, देखें इमोशनल VIDEO

Bigg Boss18: करणवीर मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणवीर काफी इमोशनल और रोते हुए नजर आए हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले 19 जनवरी को है. ऐसे में दर्शकों को आज 15 जनवरी को शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल जायेंगे. इसके लिए आज शो पर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ओमंग कुमार पहुंचे. यहां वह अपने साथ कुछ सदस्यों के घरवालों की चिट्ठियां लेकर आए थे. इन्हीं चिठ्ठी थी, करणवीर की मां की, जिसे पढ़ने के बाद करणवीर इतने भावुक हो गए कि वह खुद को रोक नहीं पाए और ओमंग के सामने ही टूट गए. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए दिखे हैं. अब उनकी इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आई है. एक यूजर ने वीडियो के नीच कमेंट किया कि ‘मैं प्रोमो में ही आपको रोता नहीं देख पाया, पूरा एपिसोड कैसे देखूंगा.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘भगवान करे कि आप ही ट्रॉफी जीतें, आप ही इसके हकदार हैं.’ मालूम हो कि ओमंग कुमार आज अपने साथ सिर्फ चिट्ठियां ही नहीं लेकर आए हैं, बल्कि आज वह किसी एक सदस्य को एलिमिनेट भी करेंगे, जिसके लिए शिल्पा शिरोडकर का नाम सामने आ रहा है.

यह भी पढ़े: VIRAL VIDEO: बेटी राहा को जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं Ranbir Kapoor, यकीन न हो तो खुद देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >