Bigg Boss 18: टाइम गॉड की गद्दी के लिए 2 टीमें हुई डिवाइड, तो अविनाश-रजत ने कर डाली जमकर फाइट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के शो में टाइम गॉड की गद्दी के लिए घरवालों में जंग छिड़ चुकी है. इसके लिए बिग बॉस ने भी घरवालों में दो टीमें बांट दी है. इसी बीच अविनाश मिश्रा और रजत दलाल में हाथापाई भी हो जाती है. ऐसा क्यों आइए बताते हैं.

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे बिग बॉस 18 के एक-एक हफ्ते गुजर रहे हैं वैसे-वैसे घरवाले अपने रंग दिखा रहे हैं. इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें टाइम गॉड के पॉवर्स के बिग बॉस ने लिए दो टीमें डिवाइड की हैं. इन टीमों में टास्क को पूरा करते-करते हाथापाई भी देखने को मिली है. ये लड़ाई और किसी के नहीं बल्कि अविनाश रजत में हुई, जिसमें अविनाश का साथ देने के लिए विवियन भी शामिल हो जाते हैं.

बिग बॉस 18 नया प्रोमो

बिग बॉस 18 में आए दिन कंटेस्टेंट अपने-अपने दांव पेंच लगाकर शो में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में शो का नया प्रोमो भी आ गया है. इस प्रोमो की शुरुआत में देखने को मिलता है कि टाइम गॉड की गद्दी के लिए बिग बॉस ने घरवालों की दो टीम डिवाइड किया है. एक टीम के हेड हैं विवियन डिसेना और दूसरी टीम के हेड हैं करण वीर मेहरा. विवियन की टीम में हैं अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर. वहीं, करण वीर मेहरा की टीम में रजत दलाल, चाहत पांडे, सारा आरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी और श्रुतिका अर्जुन हैं.

अविनाश, विवियन और रजत दलाल में छिड़ी जंग

विवियन और करण वीर की टीम बंटने के बाद बिग बॉस उन्हें मिट्टी से जुड़ा एक टास्क देते हैं. जिसके बाद अविनाश कहते हैं कि हम दो-दो करके इन पर अटैक करेंगे. इसके बाद रजत दलाल भी अपनी टीम के साथी को बचाने आगे आते हैं. उन्हें रोकने के लिए पहली टीम से विवियन और अविनाश मिश्रा सामन आते हैं. इसके बाद इन तीनों में धक्का-मुक्की होती है और फिर वे हाथापाई कर बैठते हैं.

अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस टास्क को जीतती है और विवियन के बाद किस घरवाले को टाइम गॉड की पॉवर सौंपी जाती है.

Also Read: Bigg Boss 18 New Promo: पहले ही दिन वाइल्डकार्ड एंट्री कशिश ने ईशा को दिया रियलिटी चेक, कहा ‘इनसिक्योरिटी की बू आती…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >