Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए अरफीन खान-रजत दलाल में छिड़ी जंग, तो विवियन बोले ‘आप डिक्टेटरशिप करना…’

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस कहते हैं की घर के नए टाइम गॉड को चुनने का समय आ गया है, जिसके लिए रजत दलाल और अरफीन खान को दावेदार बनाया जाता है.

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 प्रीमियर के बाद से ही लाइमलाइट में बना हुआ है आए दिन नए-नए ट्वीट दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हैं इसी बीच एक बार फिर शो के कैप्टन यानी टाइम गॉड के लिए इलेक्शन शुरू हो गए हैं. जिसमें बिग बॉस ने रजत दलाल और अरफीन खान को दावेदार बनाया है. ऐसे में अब सत्ते की लड़ाई में दोनों के बीच जंग छिड़ी हुई है. दोनों कंटेंस्टेंट्स जीतने के लिए घर वालों के सामने अपनी खूबी और एक दूसरे की कमियां जिन आते नजर आ रहे हैं.

अरफीन खान और रजत दलाल में छिड़ी बहस

बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस कहते हैं, “वक्त आ गया है घर के नए टाइम गॉड को चुनने का. आज अरफीन और रजत एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.” इसके बाद रजत दलाल घरवालों के सामने आकर कहते हैं कि, “आपने शासन देखा अरफीन जी का उन्होंने खुद से कोई काम नहीं किया सबसे कम करवाया.” इस पर अरफीन अपने जवाब में कहते हैं, “यह गलत है अगर यह टाइम गॉड बनेगा तो आधे टाइम यह सोता रहेगा.”

डिक्टेटरशिप करना चाहते हैं रजत दलाल

राजल रजत दलाल आगे कहते हैं कि, ‘कुछ कठिन फैसला पिछली बार नहीं लिए गए जिसे मैं सख्ती से इस बार ले सकता हूं. तो इस पर विवियन कहते हैं कि, “अगर आप पावर में आएंगे तो क्या आप डिक्टेटरशिप करना चाहेंगे.” इसका जवाब देते हुए रजत दलाल कहते हैं कि जब नेता बनूंगा तो नेता की तरह फैसले लूंगा.

शो से पहले महिला कंटेस्टेंट का इविक्शन

बिग बॉस 18 के पिछले एपिसोड में हमने देखा की बिग बॉस के घर से पहले महिला कंटेस्टेंट का इविक्शन हो गया है. दरअसल, यह हेमा शर्मा बाहर हैं, जिन्हें वायरल भाभी के नाम से जाना जाता है. ऑडियंस से कम वोट मिलने की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा

Also Read: Bigg Boss 18: घरवालों में तकरार के बीच शुरू हुई नई लव स्टोरी, इन दो कंटेस्टेंट ने सलमान खान के सामने किया खुलासा

Also Read: Also Read: Bigg Boss 18: टीवी की इस मशहूर बहू ने अविनाश मिश्रा को किया सपोर्ट, तो करण वीर मेहरा-चुम दरांग को लगाई लताड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >