‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, सोमवार की गिरावट के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार

Bhooth Bangla Collection: ‘भूत बंगला’ ने 4 दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है. वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की, हालांकि सोमवार को इसके कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की यह फिल्म 18 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई और आते ही दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही. फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को कड़ी टक्कर देते हुए उसके दबदबे को भी चुनौती दे दी है. ‘भूत बंगला’ की कमाई में सोमवार को गिरावट देखने को मिली. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बावजूद भारत में फिल्म की कुल कमाई 64.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार

फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया. पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाने के बाद, पहले दिन 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ की कमाई हुई. वहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट से अब तक 29 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. वहीं भारत का ग्रॉस कलेक्शन 77.34 करोड़ रुपये है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.

फिल्म में असरानी ने निभाया अहम किरदार

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर जैसे कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिवंगत एक्टर असरानी भी अहम भूमिका में दिखाई देते हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म भूत बंगला की कहानी एक पुराने और रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग भूतिया मानते हैं. अक्षय कुमार किसी वजह से उस बंगले में रहने आता है. शुरुआत में वह इन अफवाहों को मजाक समझता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है. कहानी में डर और कॉमेडी का संतुलन देखने को मिलता है, जहां एक तरफ डरावने पल हैं, तो दूसरी ओर हल्के-फुल्के कॉमेडी सीन भी हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सच सामने आता है कि क्या वाकई वहां भूत है या इसके पीछे कोई और राज छिपा है.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >