Bharat Bhhagya Viddhaata: अस्पताल के गुमनाम योद्धाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म, जबरदस्त मोशन पोस्टर आउट

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत भाग्य विधाता का मोस्ट पोस्टर आउट हो गया है. इसमें एक्ट्रेस इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं. मूवी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की आने वाली फिल्म “भारत भाग्य विधाता” 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. जिसका टाइटल “द अनसीन हीरोज” रखा गया है. यह पोस्टर उन आम लोगों को समर्पित है, जो मुश्किल समय में बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद किए इंसानियत के लिए खड़े हो जाते हैं.

भारत भाग्य विधाता का मोशन पोस्टर आउट

भारत भाग्य विधाता का मोशन पोस्टर यह दिखाता है कि असली हीरो बड़े पदों या हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटी नहीं होते. कई बार नॉर्मल लोग ही संकट की घड़ी में सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आते हैं. पोस्टर में अस्पतालों में काम करने वाले नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सिक्योरिटी स्टाफ, लिफ्ट ऑपरेटर और एडमिन को ट्रिब्यूट दिया है.

भारत भाग्य विधाता को लेकर क्या बोली कंगना रनौत

कंगना रनौत ने भारत भाग्य विधाता को लेकर कहा कि फिल्म उन अनदेखे लोगों को सम्मान देने वाली कहानी है, जो संकट के समय मानवता की सबसे मजबूत ढाल बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि असली बहादुरी किसी मेडल या पहचान की मोहताज नहीं होती. कई लोग बिना किसी उम्मीद के दूसरों की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं और यही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है.

कब रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता

भारत भाग्य विधाता में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका आघाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे स्टार्स की टोली है. फिल्म को पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और अन्य बैनरों के सहयोग से बनाया गया है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >