Bharat Bhhagya Viddhaata Lifetime Collection: फ्लॉप या हिट, कंगना रनौत की फिल्म की कमाई जान होंगे हैरान

Bharat Bhhagya Viddhaata Lifetime Collection: कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. ऐतिहासिक ड्रामा हिट हुई फ्लॉप. आइये जानते हैं कितना रहा इसका लाइफटाइम कलेक्शन.

Bharat Bhhagya Viddhaata Lifetime Collection: मनोज तापड़िया की फिल्म भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. कंगना रनौत की ऐतिहासिक ड्रामा ने टिकट खिड़की पर स्ट्रगल करते करते फाइनली दम तोड़ दिया. ओपनिंग वीकेंड में मूवी ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, बाद में लाखों में सिमट गई. आइये जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा.

Bharat Bhhagya Viddhaata Lifetime Collection: भारत भाग्य विधाता का लाइफटाइम कलेक्शन

  • भारत भाग्य विधाता ने भारत में 6.89 करोड़ की कमाई की.
  • वर्ल्डवाइड भारत भाग्य विधाता ने 8.17 करोड़ कमाए.
  • ऐतिहासिक ड्रामा को 45 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया है.
Bharat bhagya viddhaata lifetime collection

About Bharat Bhhagya Viddhaata: भारत भाग्य विधाता के बारे में

भारत भाग्य विधाता फिल्म मनोज तापड़िया की ओर से लिखित और निर्देशित है. कंगना रनौत इसकी सह-निर्माता हैं. फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गाडा के पेन स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत किया गया है और पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनाइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से इसका निर्माण किया है. इसमें ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे जैसे स्टार्स भी हैं.

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Clash: इन फिल्मों के साथ हुआ भारत भाग्य विधाता का क्लैश

भारत भाग्य विधाता का बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’, चिन्मय डी मंडलेकर की ‘गवर्नर’ से क्लैश हुआ था. यह फिल्म नर्स गीता माधव गांधारे की कहानी बताती है, जो अंजली कुल्थे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाई थी. सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को रिलीज के समय मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी.

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >