Bhabiji Ghar Par Hain Film: सेट पर गिरा 500 किलो का पेड़, जोखिम में पड़ी रवि किशन और आसिफ शेख की जान

Bhabiji Ghar Par Hain Film: फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! – फन ऑन द रन’ की शूटिंग के समय खौफनाक हादसा हुआ. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के समय आसिफ शेख ने बताया कि उनकी और रवि किशन की जान खतरे में पड़ गई थी. भारी पेड़ गिरने से सेट पर अफरा-तफरी मच गई.

Bhabiji Ghar Par Hain Film: टीवी पर सालों से दर्शकों को हंसाने वाला शो ‘भाभीजी घर पर हैं!’ अब फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आने वाला है. इसी बीच फिल्म की शूटिंग के समय एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे याद कर आज भी कलाकार सिहर उठते हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बीच आसिफ शेख ने उस डरावने पल के बारे में बताते हुए कहा कि शूटिंग शुरू होने से पहले सब कुछ नॉर्मल लग रहा था और कलाकार और टीम के लोग सेट पर मौजूद थे. आसिफ शेख और रवि किशन साथ बैठकर कॉफी पी रहे थे और आपस में बातचीत कर रहे थे.

पेड़ गिरते ही सेट पर छाया सन्नाटा

अचानक किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला और एक बहुत बड़ा पेड़ उनके बिल्कुल बीच में आकर गिर पड़ा. पेड़ की लंबाई करीब 12 से 13 फीट थी और वजन लगभग 500 किलो था. जिस जगह पेड़ गिरा, अगर वहां थोड़ा भी इधर-उधर बैठे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. उस पल ऐसा लगा जैसे सब कुछ एक सेकेंड में थम गया हो. पेड़ के गिरते ही तेज आवाज हुई, जिससे पूरा सेट हिल गया. आसपास मौजूद लोग डर गए. अगर पेड़ का थोड़ा सा भी हिस्सा किसी के ऊपर गिर जाता, तो जान बचाना मुश्किल हो जाता.

रवि किशन ने हार नहीं मानी

इस हादसे में रवि किशन को भी चोट आई. पेड़ गिरने के समय उनके कंधे पर चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया. प्रोड्यूसर संजय कोहली ने बताया कि इस घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सेट पर कोई कुछ बोल नहीं पाया. लेकिन रवि किशन इलाज के बाद जब वापस सेट पर लौटे, तो उन्होंने टीम से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है और काम आगे बढ़ाना चाहिए. बता दें, फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! – फन ऑन द रन’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Bhabiji Ghar Par Hain Trailer: टीवी के बाद अब थिएटर में मचेगा धमाल, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म के ट्रेलर में दिखा हॉरर-कॉमेडी का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >