Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म में एक्टिंग के लिए नहीं लिए पैसे, विलेन प्रभुदेवा को देंगे कड़ी टक्कर

Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. फिल्म में हिमेश खूंखार लुक में दिख रहे हैं. इस मूवी के लिए एक्टर ने कितनी फीस ली, आपको बताते हैं.

Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया ने फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. ट्रेलर में हिमेश खूंखार अवतार में नजर आए. वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए ट्रेलर में दिखे. एक्शन फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में सिंगर रवि कुमार की भूमिका में दिख रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है और सिंगर ने ही इसकी कहानी भी लिखी है. इस फिल्म के लिए एक्टर ने फीस नहीं ली है.

फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के ट्रेलर पर यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन

हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ का ट्रेलर जारी कर लिखा कैप्शन में लिखा, लेट्स रॉक, 80 टाइप की पिक्चर को आप अपना सारा प्यार दें. इस मूवी में कीर्ति कुल्हारी, प्रभुदेवा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सनी लियोन, मनीष वाधवा ने काम किया है. फिल्म में हनी सिंह, इरफान खान, जोया अफरोज और सोनाली राउत स्पेशल रोल में नजर आएंगे. ट्रेलर पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई पिक्चर का तो पता नहीं, लेकिन गाने भाई नेक्स्ट लेवल ही होंगे. एक यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद है, फिल्म हिट होनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, संवाद तो अच्छे है.

फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ के लिए हिमेश रेशमिया ने नहीं ली कोई फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ के लिए हिमेश रेशमिया ने कोई फीस नहीं ली. उन्होंने म्यूजिक और एक्टिंग के लिए कोई फीस नहीं ली. ऐसे में मूवी ने रिलीज से पहले ही बजट के 20 करोड़ रुपये की भरपाई कर ली. एक्टर और सिंगर ने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को चुना है. फिल्म जितना प्रॉफिट करेगा उससे एक्टर अपना हिस्सा लेंगे. फिल्म में टोटल 16 गाने हैं और सारे सॉन्ग सिंगर ने बनाए हैं. हिमेश ने अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, “मैं अंतिम उत्पाद से बहुत खुश हूं और बेस्ट की उम्मीद कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें- Himesh Reshammiya Birthday: सिंगर नहीं एक्टर बनना चाहते थे ‘आशिक बनाया आपने’ के सिंगर, सलमान खान की इस फिल्म से किया डेब्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >