Baby John: विलेन जैकी श्राफ ने फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जिन लोगों ने पैसा…

Baby John: वरुण धवन की बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई. अब एक्शन थ्रिलर में विलेन का रोल निभाने वाले जैकी श्रॉफ ने इसकी विफलता पर बात की है.

Baby John: वरुण धवण और कीर्ति सुरेश स्टारर बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 25 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म फ्लॉप साबित हुई, क्योंकि इसने अब 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया. 180 करोड़ से अधिक के बजट में बनी, एक्शन थ्रिलर ने दुनिया भर में 60.4 करोड़ और भारत में 39.34 करोड़ का कलेक्शन किया. इसे एटली की थेरी का रीमेक भी माना जा रहा है. अब मूवी में विलेन का रोल निभाने वाले जैकी श्रॉफ ने इसके फ्लॉप होने पर बात की.

जैकी श्रॉफ ने बेबी जॉन के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी

जैकी श्रॉफ ने इंडिया टुडे संग बात करते हुए कहा, “किसी भी फिल्म के फ्लॉप होने पर निर्माता प्रभावित होते हैं. उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स में विश्वास के साथ बहुत पैसा लगाया और जब वे इसे पास नहीं करते हैं, तो यह बुरा फील करवाता है. एक अभिनेता के रूप में आप बेशक चाहते हैं कि आपके परफॉर्मेंस को पसंद किया जाए, लेकिन आप यह भी चाहते हैं कि फिल्म अच्छा बिजनेस भी करे.”

जैकी को निर्माता के लिए होता है दुख

फिल्म के फ्लॉप होने पर बात करते हुए जैकी ने आगे कहा, “दुख होता है पर खुद के लिए नहीं, निर्माताओं के लिए. आप अपना काम ईमानदारी से करते हैं, लेकिन जिन लोगों ने पैसा लगाया है, आपको उनके बारे में भी सोचना होगा.” इससे पहले राजपाल यादव ने बेबी जॉन की असफलता पर बात की थी. उन्होंने कहा, ”अगर यह रीमेक नहीं होती तो यह मेरे 25 साल के करियर की सबसे अच्छी बनी फिल्म होती, चूंकि विजय ने इसे किया था, दर्शक इसे पहले ही देख चुके थे. इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पड़ा.”

जैकी श्रॉफ किस फिल्म में आएंगे नजर

जैकी श्रॉफ के पास विवेक चौहान निर्देशित ‘बाप’ पाइपलाइन में है. फिल्म में संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और सनी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अभिनेता ने 2022 में फिल्म का पहला लुक साझा किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, “शूट धमाल, दोस्ती (दोस्ती) बेमिसाल.” दूसरी ओर, वरुण धवन, करण जौहर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में अपनी बवाल सह-कलाकार जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी हैं और यह सिनेमाघरों में 18 अप्रैल 2025 रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Collection: वरुण धवण की बेबी जॉन फ्लॉप हुई या हिट, जानें अब तक का कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Baby John Movie Review: मास एंटरटेनर के नाम पर बकवास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >