Baby John: वरुण धवन ने बेबी जॉन में सलमान खान के कैमियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत वक्त बाद हमें उन्हें…

Baby John: एक इवेंट के दौरान एक्टर वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर बात की. वरुण ने फिल्म में सलमान खान के कैमियो रोल के बारे में फैंस को अपडेट दिया.

Baby John: वरुण धवन अपनी आगामी एक्शन फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसपर दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया. वरुण की फिल्म में कई सारे कैमियो होंगे और इसमें एक नाम सलमान खान का भी है. फैंस उत्साहित है ये जानने के लिए कि सलमान इसमें किस लुक में दिखेंगे. एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वरुण ने भाईजान के कैमियो को लेकर अपडेट दिया है.

बेबी जॉन में कैसा होगा सलमान खान का कैमियो

एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन के सिलसिले में नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे. इस दौरान एक्टर ने सलमान खान के कैमियो को लेकर कहा, मैं जितना भी बोलूं कम होगा उनके बारे में, मुझे लगता है सारे दर्शक, पूरा भारत उमसे बहुत प्यार करता है और बहुत वक्त बाद हमें उन्हें देखने का मौका मिलेगा, और वह 5-6 मिनट का सीन है. बहुत बड़ा सीन है, उसमें एक्शन है, ड्रामा है, कॉमेडी है और मुझे लगता है इसका जो इसर रहेगा वह काफी दिनों तक रहेगा.

जानें कब रिलीज होगी बेबी जॉन

सलमान खान और वरुण धवन एक अच्छआ बॉन्ड शेयर करते हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. सलमान के कैमियो से फिल्म में अतिरिक्त रोमांच आने की उम्मीद है. बेबी जॉन एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी से प्रेरित है. मूवी में वरुण के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगे. बेबी जॉन से कीर्ति बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है. इसमें जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, वामिका गब्बी भी है. जैकी इसमें विलेन के रोल में दिखेंगे. इसमें सलमान के अलावा सान्या मल्होत्रा और दिलजीत दोसांझ भी कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. फिल्म 25 दिसंबर 2024 यानी क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also Read- Sikandar: ‘सिकंदर’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने दिया अपडेट, कहा- सलमान खान जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं…

Also Read- Bigg Boss 18 Finale Date: इस दिन होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में नंबर 1 पर है ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >