Baby John First Review: वरुण धवन की फिल्म का आया पहला रिव्यू सामने, सलमान खान का कैमियो होगा बहुत खास

Baby John First Review: वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की एक्शन फिल्म बेबी जॉन इसी महीने 25 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है और इसके रनटाइम की भी जानकारी सामने आ चुकी है.

Baby John First Review: वरुण धवन अपनी थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया. मूवी में पहली बार कीर्ति सुरेश और वरुण साथ में काम कर रहे हैं. जैकी श्रॉफ खलनायक के रोल में दिखेंगे, जबकि वामिका गब्बी भी एक अहम रोल में नजर आएंगी. फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

बेबी जॉन का आया पहला रिव्यू

सलमान खान बेबी जॉन में कैमियो रोल में दिखेंगे और उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब है. फिल्म का पहला रिव्यू ऑलवेज बॉलीवुड ने दिया है. इसके मुताबिक, अभी बेबी जॉन का सेंसर कॉपी देखकर खत्म किया है. एक वर्ड में कहूं तो यह वरुण धवन की अबतक की बेस्ट एक्शन फिल्म है. सलमान खान का कैमियो वाकई खास है. फिल्म में कीर्ति सुरेश ने अपनी चमक बिखेरी है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे और 44 मिनट है.

क्या इस फिल्म का रीमेक है बेबी जॉन?

बेबी जॉन में वरुण धवन डीसीप जॉन/ सत्य वर्मा आईपीएस के किरदार में दिखेंगे, जबकि कीर्ति सुरेश उनकी वाइफ मीरा का रोल प्ले कर रही है. इंडिया टुडे संग एक इंटरव्यू में वरुण ने बताया कि बेबी जॉन फिल्म थेरी ऑडॉप्शन है. उन्होंने कहा, ”जब एटली इस फिल्म को लेकर आए थे, तो इसके पीछे एक वजह थी. उन्होंने कहा था कि हमें इस फिल्म के भूगोल में बहुत कुछ बदलाव करना होगा. हमें इसका ऑडॉप्शन के तौर पर यूज करना होगा और इसे रीमेक नहीं बनाना है. मुझे लगता है यही कहा गया है.” गौरतलब है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण ने सलमान के कैमियो को लेकर कहा था कि उनका 5-6 मिनट का होगा और उनकी एंट्री दर्शकों को काफी समय तक याद रखेगा.

Also Read- Baby John: वरुण धवन ने बेबी जॉन में सलमान खान के कैमियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत वक्त बाद हमें उन्हें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >