Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर अब इस ओटीटी पर फ्री स्ट्रीम करें, जानें पूरी डिटेल

Baaghi 4 OTT Release: ‘बागी 4’ अब प्राइम वीडियो पर फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. जानें कहां देखें टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्म.

Baaghi 4 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने चर्चित किरदार रॉनी प्रताप सिंह के रूप में ‘बागी 4’ के साथ लौट आए हैं. यह मशहूर फ्रैंचाइजी का चौथा चैप्टर न केवल एक्शन से भरपूर है, बल्कि इसमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर का तड़का भी है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन टाइगर के काम को दर्शकों ने भरपूर सराहा. अब यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है. ऐसे में अगर आपने इसे थिएटर में जाकर नहीं देखा, तो आइए बताते हैं इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

अब प्राइम वीडियो पर फ्री उपलब्ध

सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने के बाद, ‘बागी 4’ अब 31 अक्टूबर 2025 से Prime Video पर सभी यूजर्स के लिए फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. पहले यह फिल्म 17 अक्टूबर को किराए पर देखी जा सकती थी.

2 घंटे 34 मिनट की इस एक्शन थ्रिलर में टाइगर श्रॉफ ने लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है.

फिल्म की कहानी

‘बागी 4’ में रॉनी एक भयानक कार एक्सीडेंट के बाद कोमा से उठता है. जैसे-जैसे वह होश में आता है, उसे अपनी प्रेमिका अलीशा (हरनाज संधू) की यादें परेशान करने लगती हैं. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब उसे कोई और अलीशा को पहचानता ही नहीं. यह रोमांटिक ड्रामा जल्द ही एक रहस्यमयी साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बदल जाता है, जहां रॉनी यह समझने की कोशिश करता है कि क्या अलीशा सच में थी या किसी ने उसकी यादों से खेला है.

इस खोज में उसका सामना होता है संजय दत्त से, जो निर्दयी बिजनेसमैन चाको के रूप में नजर आते हैं. सच्चाई की तलाश रॉनी को धोखे और खतरे की गहराई में ले जाती है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office: वर्ल्डवाइड ही नहीं, भारत में भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ‘छावा’ के लाइफटाइम को छोड़ा पीछे, टोटल कलेक्शन चौंकाने वाले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >