Baaghi 4 Box Office Collection: 22वें दिन बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स, कलेक्शन ने चौंकाया

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो गए है. फिल्म की कलेक्शन अब बेहद कम हो गई है और ये रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही है. कुछ दिनों में फिल्म का गेम ओवर हो जाएगा.

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 इसी महीने 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन ड्रामा में टाइगर ने रोनी के किरदार से वापसी की. फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेन्द्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर भी नजर आए हैं. फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की, लेकिन फिर इसका कलेक्शन धड़ाम से नीचे गिर गया. चलिए आपको 22वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

बागी 4 ने 22वें दिन कितना कमाया?

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बागी 4 ने भारत में 22वें दिन 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी नेट कमाई 53.31 करोड़ रुपये हो गई. दुनियाभर में फिल्म ने 77.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अब फिल्म रेंग-रेंगकर बॉक्स ऑफिस पर चल रही है. मूवी को जॉली एलएलबी 3, दे कॉल हिम ओजी से कड़ी टक्कर मिल रही है. कुछ ही दिनों में फिल्म का खेल खत्म हो जाएगा.

जानें बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8: 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9: 1.85 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office CollectionDay 10: 2.15 करोड़
  • DBaaghi 4 Box Office Collectionay 11: 0.75 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 12: 0.95 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 13: 0.75 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 14: 0.48 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 15: 0.07 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 16: 0.12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 17: 0.017 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 18: 0.01 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: 0.01 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 20: 0.08 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 21: 0.07 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 22: 0.02 करोड़

कुल कलेक्शन: 53.31 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >