Azaad Lifetime Box Office: 40 करोड़ के बजट में बनी आजाद हुई फ्लॉप, वर्ल्डवाइड किया महज इतना कलेक्शन

Azaad Lifetime Box Office: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की आजाद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. आइये जानते हैं इसने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कितना बिजनेस किया है.

Azaad Lifetime Box Office: अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. ओपनिंग डे से ही मूवी ने निराशाजनक कमाई की. 17 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसकी टक्कर कंगना रनौत की इमरजेंसी से हुई थी. आजाद शुरुआत से ही दर्शकों के साथ सही तालमेल बिठाने में असफल रही. यह पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा अब लगभग समाप्त हो चुका है. आइये जानते हैं इसने कितनी कमाई की.

आजाद ने वर्ल्डवाइड किया महज इतना कलेक्शन

आजाद की रिलीज से पहले जहां मेकर्स ने अनाउंस किया था कि ओपनिंग डे पर फिल्म की टिकटें सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी. बावजूद इसके फिल्म ने महज 1.50 करोड़ का कलेक्श किया. पहले वीकेंड में भी दर्शकों ने रूचि नहीं दिखाई और इसने 5 करोड़ रुपये से कम कमाई की. इसका बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 6.5 करोड़ रुपये के आसपास है. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई करने के लिए तैयार है, जिसमें से 8.5 करोड़ रुपये का योगदान स्थानीय बाजारों की ओर से किया गया है, जबकि बाकी विदेशों से आई है.

इतने करोड़ के बजट में बनी है आजाद

40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का यह कलेक्शन एक विनाशकारी परिणाम है. अफसोस की बात है कि अजय देवगन को शामिल करने से भी फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ. आजाद एक ऐसी कहानी है, जो विद्रोह और साहस के विषयों से मेल खाती है. स्वतंत्रता-पूर्व भारत पर आधारित यह फिल्म एक युवा लड़के और उसके घोड़े के बीच के अटूट बंधन को दिखाती है. आरएसवीपी मूवीज की ओर से समर्थित, आजाद में डायना पेंटी, पीयूष मिश्रा और मोहित मलिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Azaad: डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने आजाद के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सपने कभी भी…

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Day 5: राशा थडानी की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जानें 5 दिनों में कमाए कितने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >