Azaad: डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने आजाद के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सपने कभी भी…

Azaad: अमन देवगन और राशा थडानी की आजाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब निर्देशक ने मूवी के फ्लॉप होने पर बात की है. उन्होंने कहा, ”सपने हिट या फ्लॉप नहीं होते.”

Azaad: अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी स्टारर आजाद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म ने 3 दिनों में केवल 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद से काफी कम है. अब फिल्म निर्माता ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने स्टार्स और क्रू मेंबर्स को बेहतरीन काम करने के लिए धन्यवाद दिया.

अभिषेक कपूर ने आजाद के फ्लॉप होने पर कही यह बात

अभिषेक कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ बीटीएस फोटो शेयर की. वहीं कैप्शन में लिखा, “सपने हिट या फ्लॉप नहीं होते, साकार होते हैं. #आजाद की कहानी वह है, जिस पर मैंने विश्वास किया है और इसे बड़े पर्दे पर लाकर एक सपना पूरा किया.” उन्होंने फिल्म के नए कलाकार राशा थडानी, अमन देवगन को भी धन्यवाद दिया और आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दी.

फिल्म निर्माता ने इस शख्स को खास अंदाज में कहा धन्यवाद

फिल्म निर्माता ने रोनी स्क्रूवाला को धन्यवाद देते हुए कहा, “सबसे ऊपर, मैं @ronnie.screwvala को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस दृष्टिकोण का सपोर्ट किया. यह उन्हीं का धन्यवाद है कि सपने पूरे हुए और करियर शुरू हुआ. अभिषेक ने आगे कहा, ”मैं प्रत्येक कलाकार और क्रू सदस्य को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे दृष्टिकोण के लिए कड़ी मेहनत की.”

आजाद के बारे में

आजाद राशा थडानी और अमन देवगन की पहली फिल्म है. इसमें मोहित मलिक, डायना पेंटी और पीयूष मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और अजय देवगन एक कैमियो भूमिका में हैं. स्वतंत्रता-पूर्व भारत पर आधारित यह फिल्म एक युवा लड़के और उसके घोड़े के बीच के अटूट बंधन को दिखाती है. पीरियड ड्रामा ने पहले दिन 1.5 करोड़ और दूसरे दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, तीसरे दिन इसने भारत में 1.85 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 4.65 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 2: वीकेंड में फुस्स हुई राशा थडानी की फिल्म, कमाए महज इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Azaad movie review:कई फार्मूला फिल्मों की याद दिलाती है आजाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >