Azaad Box Office Day 5: राशा थडानी की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जानें 5 दिनों में कमाए कितने करोड़

Azaad Box Office Day 5: अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी स्टारर आजाद का बॉक्स ऑफिस काफी निराशाजनक रहा. आइये जानते हैं 5 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

Azaad Box Office Day 5: चार साल बाद फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर अपनी लेटेस्ट फिल्म आजाद में निर्देशक के रूप में लौट आए. इसी मूवी में दो नए कलाकारों की एंट्री भी हुई. जिसमें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन शामिल है. ऐतिहासिक ड्रामा सिनेमाघरों में 17 जनवरी को रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा. आइये जानते हैं 5 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

आजाद ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन स्टारर आजाद मंगलवार को 50 लाख की कमाई की, जो उम्मीद से काफी कम है. वहीं पहले सोमवार को मूवी ने 60 लाख का कलेक्शन किया था. ऐतिहासिक ड्रामा का टोटल कलेक्शन करीब 5.35 रुपये है. मूवी को कंगना रनौत की इमरजेंसी और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है.

आजाद का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Azaad Box Office Collection Day 1- 1.50 करोड़
  • Azaad Box Office Collection Day 2- 1.25 करोड़
  • Azaad Box Office Collection Day 3- 1.50 करोड़
  • Azaad Box Office Collection Day 4- 60 लाख
  • Azaad Box Office Collection Day 5- 50 लाख


Azaad Total Collection- 5.35 करोड़

आजाद इतनी कर सकती है कमाई

आरएसवीपी मूवीज की ओर से समर्थित, आजाद धीरे-धीरे अपने बजट की ओर आगे बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में मूवी का टोटल कलेक्शन 7 से 8 करोड़ के बीच होने की उम्मीद है. आजाद में डायना पेंटी, पीयूष मिश्रा और मोहित मलिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. स्वतंत्रता-पूर्व भारत पर आधारित यह फिल्म एक युवा लड़के और उसके घोड़े के बीच के अटूट बंधन को दिखाती है.

यह भी पढ़ें- Azaad: डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने आजाद के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सपने कभी भी…

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 4: रवीना टंडन की बेटी का नहीं चला जादू, आजाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें चार दिन की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >