Arijit Singh: कॉन्सर्ट में माहिरा खान को नहीं पहचान पाए अरिजीत, सिंगर ने एक्ट्रेस के लिए फिर किया ये काम, VIDEO जीत लेगा दिल

हाल ही में माहिरा खान, बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह के म्यूजिक कन्सर्ट में नजर आई. इस दौरान वो उन्हें पहचान नहीं पाए. इस बारे में सिंगर ने खुद बताया. जिसके बाद अरिजीत ने माहिरा के लिए खास काम किया.

अरिजीत सिंह के आवाज के जादू से कोई बच नहीं पाता. उनकी मधुर आवाज सीधा दिल को छूती है. हाल ही में अरिजीत का कन्सर्ट दुबई में था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी पहुंची थी. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस शरमाने लगी. अरिजीत को पहले पता नहीं था कि उनके कन्सर्ट में माहिरा आई हुई है. जैसे ही ये बात उन्हें पता चली, उन्होंने एक्ट्रेस के लिए खास काम किया. उन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया.


अरिजीत सिंह नहीं पहचान पाए माहिरा खान को
माहिरा खान के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. वो शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम कर चुकी है. हाल ही में वो बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह के म्यूजिक कन्सर्ट में नजर आई. सिंगर इस बात से अनजान होकर गाते रहे कि माहिरा दर्शकों के बीच मौजूद है. अरिजीत ने फिर दर्शकों के सामने रिवील किया कि उनके सामने माहिरा खान बैठी है. उन दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर कहते हैं, आप लोग हैरान हो जाएंगे, क्या मैं रिवील कर दूं. मुझे बहुत अच्छे तरीके से रिवील करना चाहिए. क्या हम वहां कैमरा फोकस कर सकते हैं.

ARIJIT SINGH BIRTHDAY: कभी रियलिटी शो में टॉप 5 में जगह नहीं बना पाए थे अरिजीत सिंह, आज करोड़ों लोगों के दिलों पर करते हैं राज

Ranbir Kapoor: भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्लाए रणबीर कपूर, बोले- बहरा नहीं हूं मैं… VIDEO VIRAL

Ramayana: रणबीर कपूर के अलावा ये स्टार्स होंगे रामायण में, सुभाष घई ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी


अरिजीत सिंह ने किया माहिरा खान के लिए खास काम
आगे अरिजीत सिंह ने कहा, मैं इस शख्स को पहचानने की कोशिश कर रहा था, तभी याद आया कि मैंने उसके लिए गाना गाया है. लेडिज एंड जेंटलमैन माहिरा खान मेरे सामने बैठी है. सोचिए मैं उनका सॉन्ग जालिमा खा रहा था और ये उनका गाना है और वो इसे गुनगुना रही थी और खड़ी थी, मैं उन्हें पहचान नहीं सका. मुझे माफ कीजिएगा. मैम आपका आभार और बहुत बहुत धन्यवाद.” ये सुनने के बाद एक्ट्रेस शरमा गई. उन्होंने ऑडियंस का अभिवादन भी किया. इसपर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

विदेश में देसी लुक में आलिया भट्ट ने होस्ट किया Hope Gala, रेड स्टाइलिश ड्रेस में भी छा गई एक्ट्रेस, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >