Arijit Singh: सिक्योरिटी गार्ड की इस गलती पर महिला फैन से बीच कॉन्सर्ट में अरिजित सिंह ने मांगी माफी, देखें VIDEO

Arijit Singh हाल ही में यूके कॉन्सर्ट करने गए थे. जहां एक महिला फैन को सिक्योरिटी गार्ड ने गर्दन पकड़कर दूर करने की कोशिश की, जिसके बाद को अरिजित सिंह ने किया उससे वहां मौजूद ऑडियंस जोर जोर से चिलाने लगी.

Arijit Singh अपनी आवाज से ज्यादा अपनी नेक दिली स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि भारत से बाहर भी कई ज्यादा है. इसका सबूत हमें उनके कॉन्सर्ट में जमी फैंस की भीड़ से देखने को मिल जाता है. इसी बीच हाल ही में उनके कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ है, जिसपर अरिजित सिंह के रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइए बताते हैं कि आखिर कॉन्सर्ट में हुआ क्या था.

सिक्योरिटी गार्ड ने महिला फैन की पकड़ी गर्दन

अरिजित सिंह हाल ही में यूके में परफॉर्म कर रहे थे, जहां भारी तादाद में फैंस जमा थे. यहां सिक्योरिटी गार्ड ने एक महिला फैन के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके बाद अरिजित सिंह को अपनी परफॉर्मेंस रोक कर उनसे माफी मांगनी पड़ी. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला फैन स्टेज के पास जाने की कोशिश करती हैं ताकि वह सिंगर से हाथ मिला सके. तभी वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उस महिला फैन का गर्दन पकड़कर उसे दूर कर देता है. इसी बीच अरिजित सिंह की नजर सिक्योरिटी गार्ड पर पड़ती है और वह अपनी परफॉर्मेंस रोक कर महिला फैन से माफी मांगते हुए कहते हैं कि किसी को इस तरह पकड़ना गलत बात है. इसके बाद अरिजित फैंस से बैठने को कहते हैं.

Also Read: Arijit Singh: कॉन्सर्ट में माहिरा खान को नहीं पहचान पाए अरिजीत, सिंगर ने एक्ट्रेस के लिए फिर किया ये काम, VIDEO जीत लेगा दिल

Also Read: Arijit Singh की तस्वीर होने लगी वायरल, Highest Paid Singer ने खरीदा इतने का Mask

अरिजित सिंह महिला फैन से माफी मांगते हैं

अरिजीत सिंह आगे माफी मांगते हुए कहते हैं कि, “माफ कीजिए मैम, काश मैं वहां आपको बचाने के लिए होता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. प्लीज बैठ जाइये.” इसके बाद वहां मौजूद ऑडियंस अरिजीत सिंह की प्रतिक्रिया पर खुश हो जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है.

पहले भी अर्जित सिंह ने जीता फैंस का दिल

अरिजित सिंह ने अपने विनम्र स्वभाव का परिचय इससे पहले भी कई बार दिया है. पिछले दिनों सिंगर लंदन के एक कॉन्सर्ट में गए थे, जहां कॉन्सर्ट के बीच में एक फैन ने स्टेज पर खाने के कुछ आइटम रख दिए थे, जिसे अरिजीत सिंह ने अपने हाथ से उठाकर सिक्योरिटी को दिया और फिर कहा कि मंच उनका मंदिर है तो यहां कोई भी सामान न रखें. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने अपने पसंदीदा सिंगर को खूब प्यार भी दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >