Apne 2: धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन उनके बिना अब नामुमकिन

Apne 2: फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र के निधन के बाद 2007 में आई फैमिली ड्रामा ‘अपने’ के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि अपने 2 की स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट धर्मेंद्र के बिना अब नामुमकिन है.

Apne 2: साल 2007 में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल पहली बार फिल्म ‘अपने’ में साथ नजर आए थे. तीनों देओल को एक साथ देखने पर फैंस बेहद एक्साइटेड थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, जिसके बाद नवंबर 2020 में इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी गई और अगस्त 2025 में बताया गया कि इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई है.

अब धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्ममेकर अनिल शर्मा, जो दिग्गज एक्टर के बेहद करीब माने जाते हैं, ने ‘अपने 2’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वे इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके थे और स्क्रिप्ट भी पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अब धर्मेंद्र के बिना इस फिल्म को आगे बढ़ाना उन्हें नामुमकिन लगता है. उन्होंने और क्या कहा, आइए बताते हैं.

“धरम जी के बिना सीक्वल बनाना नामुमकिन”

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल शर्मा ने अपने 2 को लेकर कहा, “अपने तो अपनों के बिना नहीं हो सकती. धरम जी के बिना सीक्वल बनाना नामुमकिन है. सब कुछ ट्रैक पर था और स्क्रिप्ट भी तैयार थी, लेकिन वह हमें छोड़कर चले गए. कुछ सपने अधूरे रह जाते हैं. उनके बिना यह मुमकिन नहीं है!”

अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र संग आखिरी मुलाकात किया याद

अनिल शर्मा ने आगे अपनी आखिरी मुलाकात की याद भी साझा की. उन्होंने कहा कि अक्टूबर की शुरुआत में धर्मेंद्र ने उनसे कहा था, “अनिल, कोई अच्छी कहानी लाओ, अच्छी फिल्म करनी है…कैमरा मेरी महबूबा है, मुझे याद करती है. मुझे जाना है उसके सामने.”

शूटिंग वाले दिनों को भी याद करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि धरम जी सुबह जॉगिंग करते थे, सेट पर उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि हजारों लोग उन्हें देखने पहुंच जाते थे.

बता दें कि अनिल शर्मा और देओल परिवार का रिश्ता बहुत पुराना है. उन्होंने धर्मेंद्र के साथ ‘हुकूमत’ (1987), ‘इलान-ए-जंग’ (1989), ‘फरिश्ते’ (1991) और ‘तहलका’ (1992) जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके बाद उन्होंने सनी और बॉबी देओल के साथ ‘अपने’ जैसी यादगार फिल्म बनाई थी.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Death: ICU में थे धर्मेंद्र, फिर भी किया इस एक्टर को फोन, कहा था- जल्द घर लौट आएंगे, सब ठीक हो जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >