Gadar के दोबारा रिलीज होने पर अमरीश पुरी के पोते ने किया रिएक्ट,बोले-सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने…

‘गदर: एक प्रेम कथा’ 22 साल बाद 9 जून यानी अमीषा पटेल के जन्मदिन पर दोबारा रिलीज की जा रही है. 9 जून को रिलीज कर मेकर्स अमीषा को तोहफा देना चाहते है. दूसरी तरफ फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित है.

Gadar Re-Release: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने 15 जून, 2001 को इतिहास रच दिया था. एक बार फिर से मूवी 22 सालों बाद 9 जून को री-रिलीज की जा रही है. हालांकि गदर 2 अगस्त में रिलीज होगी. एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तारा सिंह और सकीना की लवस्टोरी को दर्शक देख पाएंगे. जबकि अमरीश पुरी को फैंस दोबारा देखकर खुश हो जाएंगे. अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने गदर के री-रिलीज पर बड़ी बात कही है.

9 जून को फिर रिलीज होगी गदर 

‘गदर: एक प्रेम कथा’ 22 साल बाद 9 जून यानी अमीषा पटेल के जन्मदिन पर दोबारा रिलीज की जा रही है. 9 जून को रिलीज कर मेकर्स अमीषा को तोहफा देना चाहते है. फिल्म का रेजोल्यूशन पर काम किया गया है और इस बार मूवी 4K रेजोल्यूशन में दिखाई जाएगी. अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी भावुक और इसे लेकर उत्साहित हैं. गदर की री-रिलीज़ के बारे में बात करते हुए, वर्धन कहते हैं, यह जानकर बहुत खुशी हुई कि गदर 22 सालों के बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है.

‘सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने…’

वर्धन पुरी ने कहा, अनिल शर्मा सर ने 4K और डॉल्बी एटमॉस साउंड इफेक्ट में फिल्म में फिर से महारत हासिल की है और इसकी फिर से कल्पना की है. वह अभूतपूर्व है. मैं अपने परिवार के साथ फिल्म को इसके नए वर्जन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता. यह शानदार होने वाला है. अपने दादाजी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता. जब मैंने पहली बार ‘गदर’ देखी थी, तब मैं बच्चा था और मेरे लिए उस वक्त वह सिर्फ मेरे दादा थे. जब भी मैंने स्क्रीन देखा, मैं केवल उन्हें ही देख रहा था. इस बार यह बहुत अलग होने जा रहा है.

Also Read: Gadar 2: अब ऐसा दिखता है ‘गदर’ का ‘जीते’, 22 साल में इतना बदल गया सनी देओल का ऑनस्क्रीन बेटा
गदर 2 की शूटिंग

गौरतलब है कि गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.

Also Read: हीरो से कम नहीं अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी, दिखते हैं स्टाइलिश-हैंडसम, PICS देख उड़े लोगों के होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >