'द अलायंस' से 'करुप्पु' तक, अमेजन प्राइम वीडियो पर देखे जा रहे हैं ये 10 फिल्में और सीरीज, आपने कौन-कौन सी देखी?

अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्मों और वेब सीरीज की यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है. जानें टॉप 10 क्या चल रहा है.

Amazon Prime Video Top 10: अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्मों और वेब सीरीज की यह लिस्ट आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है. इस समय प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शो से लेकर क्राइम, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और साइंस-फिक्शन जैसी कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही हैं. आइए जानते हैं, इस समय टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में और वेब सीरीज कौन-सी हैं.

ये रही लिस्ट

Amazon Prime Video Top 10 movies and web series
Amazon Prime Video Top 10 movies and web series
Amazon Prime Video Top 10 movies and web series

The Alliance

'द अलायंस' इस समय नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. यह एक नया रियलिटी शो है, जिसे अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. शो में 16 कंटेस्टेंट्स एक आलीशान घर में साथ रहते हैं और उन्हें चार टीमों (अलायंस) में बांटा जाता है. हर टीम को अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स मिलते हैं. इन्हीं पॉइंट्स के आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होती है. दोस्ती, रणनीति और धोखे से भरपूर इस शो में हर राउंड के बाद सबसे कमजोर टीम के एक सदस्य को एलिमिनेट कर दिया जाता है.

Raakh

'राख' नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी 1978 के चर्चित रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है. सीरीज में एक पुलिस अधिकारी इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच शुरू करता है, जिसके दौरान कई चौंकाने वाले राज खुलते हैं. प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

Gram Chikitsalay 2

'ग्राम चिकित्सालय 2' इस समय नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है. इसकी कहानी डॉ. प्रभात सिन्हा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो झारखंड के एक दूर-दराज के गांव के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर बनकर आते हैं. गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस सीरीज में अमोल पराशर, विनय पाठक और आनंदेश्वर द्विवेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

Isakapatnam

'इसाकापट्टनम' नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है. इसकी कहानी एक ऐसे शहर की है, जहां अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों का दबदबा है. शहर पर नायडू का राज चलता है, जबकि उनकी बेटी भारती लोगों की मदद करना चाहती है. इस सीरीज में समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील और नरेश अगस्थ्या मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

The Sheep Detectives

'द शीप डिटेक्टिव्स' नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक मिस्ट्री और कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी एक चरवाहे की हत्या से शुरू होती है, जिसके बाद उसकी भेड़ों का झुंड खुद ही हत्यारे की तलाश में निकल पड़ता है. जांच के दौरान कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं और आखिर में असली कातिल का खुलासा होता है.

Project Hail Mary

'प्रोजेक्ट हेल मैरी' इस समय नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है. इसकी कहानी रायलैंड ग्रेस नाम के एक शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दिन अचानक खुद को एक स्पेसक्राफ्ट में जागा हुआ पाता है. उसे याद नहीं होता कि वह वहां कैसे पहुंचा. बाद में उसे पता चलता है कि पृथ्वी को बचाने का एक बड़ा मिशन उसके हाथ में है. अंतरिक्ष में उसकी मुलाकात रॉकी नाम के एक एलियन से होती है. दोनों मिलकर अपनी-अपनी दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं.

Off Campus

'ऑफ कैंपस' नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है. इसकी कहानी ब्रियार यूनिवर्सिटी के चार कॉलेज छात्रों और हॉकी खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है. पढ़ाई के साथ-साथ वे दोस्ती, प्यार और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं. यह सीरीज कॉलेज लाइफ और रोमांस पर आधारित है.

Drishyam 3

'दृश्यम 3' इस समय नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' खत्म हुई थी. पुराने केस की जांच फिर से शुरू होती है और जॉर्जकुट्टी एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नई योजना बनाता है. इस फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं.

Karuppu

'करुप्पु' नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक फैंटेसी एक्शन फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे रक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वकील का रूप लेकर अदालत में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है. वह गरीब और बेबस लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है. इस फिल्म में सूर्या मुख्य भूमिका में हैं.

See You at Work Tomorrow

'सी यू एट वर्क टुमॉरो' नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है. यह एक कोरियन रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है. इसकी कहानी चा जी-यून के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई सालों से एक कंपनी में काम कर रही है. ऑफिस में नए बॉस कांग सी-वू के साथ काम करते हुए दोनों के बीच धीरे-धीरे अच्छी दोस्ती और एक खास रिश्ता बन जाता है. यह सीरीज ऑफिस लाइफ, दोस्ती, प्यार और रोजमर्रा की चुनौतियों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है.

ये भी पढ़ें- अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या रही फीकी? 4 दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >