नये हेयरकट में कमाल लग रही आलिया भट्ट, बताया- घर पर ही छोटे करवा लिए बाल

Alia Bhatt- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीटाउन के हॉट कपल्स में से एक है. दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है. इस दौरान आलिया ने अपने लुक में बदलाव किया है, उन्होंने नया हेयरकट लिया है. फैंस को उनका ये नया लुक काफी पसंद आ रहा है.

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीटाउन के हॉट कपल्स में से एक है. दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है. इस लॉकडाउन में आलिया ने अपने लुक में बदलाव किया है, उन्होंने नया हेयरकट लिया है. फैंस को उनका ये नया लुक काफी पसंद आ रहा है.

Also Read: शाहरुख खान ने इस लॉकडाउन से क्या सीखा? शेयर कर फैंस को बताया

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो अपने जिम वेयर में नजर आ रही हैं. उन्होंने येलो टैंक टॉप के साथ जिम पैंट्स पहना हुआ है. इस तसवीर में आलिया के बाल छोटे दिख रहे है. उन्होंने नया हेयरकट लिया है. उन्होंने अपने बालों को लॉब (लॉन्ग बॉब) कट दिया है. इस तसवीर के साथ आलिया अपनी फिटनेस को लेकर बात कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने आखिर में बताया कि हां, मैंने अपने बाल घर पर काटे. मेरे मल्टीटैलेंटेड प्रियजनों का शुक्रिया, जो इस मौके पर आगे आए, जब मुझे हेयरकट की जरूरत थी.

वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का बीते 30 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था. इस दौरान आलिया रणबीर और उनके परिवार के साथ हर कदम पर साथ खड़ी रही. अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन और तेरहवीं तक हर मौके पर आलिया नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ नजर आईं.

Also Read: ऋषि कपूर की तेरहवीं में पहुंची आलिया भट्ट, जानें प्रार्थना सभा में कौन-कौन शामिल हुआ

फिल्मों की बात करें, तो आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं. ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी. फिल्म से आलिया का लुक शेयर कर दिया है. ‘सड़क 2′ में भी आलिया काम कर रही है. सड़क 2’ के निर्देशक उनके पिता महेश भट्ट हैं. वहीं, रणबीर की बात करें तो उनके पास यश राज की फिल्म शमशेरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >