Akshay Kumar को डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन, बाजीराव ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर किया बड़ा ऐलान, फैंस एक्साइटेड

Akshay Kumar: अजय देवगन ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 के दौरान अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है. इस फिल्म में वह सुपरस्टार अक्षय कुमार को डायरेक्ट करते हुए नजर आएंगे. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

Akshay Kumar: अजय देवगन और अक्षय कुमार ने आज 16 नवंबर, शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 (HTLS 2024) में शिरकत की. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार्स ने मीडिया से कई बातचीत की. इस दौरान उनसे जब यह सवाल किया गया कि फैंस को उन दोनों की कब ऐसी फिल्म देखने को मिलेगी, जिसमें वह दोनों पूरी तरह से एक साथ काम करेंगे. इसपर बाजीराव सिंघम ने मुस्कुराते हुए बताया कि जल्द ही वह अक्षय कुमार को अपनी अगली फिल्म में डायरेक्ट करेंगे. अब इस खबर को जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. आइए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.

उससे पहले अजय देवगन की अनाउंसमेंट का वीडियो यहां देखें –

अजय देवगन ने अगले प्रोजेक्ट पर किया बड़ा ऐलान

अक्षय कुमार और अजय देवगन से जब सवाल पूछा गया कि उन दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ कब देख सकेंगे? या कब ऐसी फिल्म आएगी, जिसमें आप में से कोई एक फिल्म को डायरेक्ट करेगा और दूसरा उस फिल्म में एक्टिंग? इन सभी सवालों पर अक्षय कुमार ने अजय देवगन की ओर इशारा किया. जिसपर अजय देवगन ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘ये कुछ ऐसा था जिसके बारे में हम बाद में ऐलान करने वाले थे, लेकिन ये एक अच्छा मंच है.’

अक्षय कुमार को डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन ने आगे अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए कहा, “हम पहले से ही एक ऐसी फिल्म पर काम कर रहे हैं जहां मैं फिल्म डायरेक्ट कर रहा हूं और अक्षय कुमार उस फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं.” हालांकि, फिल्म के बारे में अभी और कोई जानकारी दोनों एक्टर्स की तरफ से सामने नहीं आई है. लेकिन वह जल्द ही इस बारे में और जानकारी साझा करेंगे.

अजय और अक्षय कुमार की फिल्में

अजय देवगन और अक्षय कुमार इससे पहले सुहाग (1994), खाकी (2004) और इंसान (2005) जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं. अब ऐसे में उनके अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट ने फैंस की खुशी को और बढ़ा दिया है..

Also Read: Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म ‘तलपति 69’ में हुई शिवा राजकुमार की एंट्री, निभाएंगे खास किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >