कोई बेवकूफ इंसान ही… जया बच्चन के टॉयलेट एक प्रेम कथा को फ्लॉप कहने पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब

Akshay Kumar On Jaya Bachchan Comment: जया बच्चन अपनी बेबाक शख्सियत के लिए जानी जाती हैं और इसी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. दिग्गज अभिनेत्री ने हाल ही में अक्षय कुमार की 2017 की फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा पर विवादित बयान दिया और इसे एक फ्लॉप मूवी बताया. अब, केसरी चैप्टर 2 के प्रमोशनल इवेंट में स्काई फोर्स एक्टर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Akshay Kumar On Jaya Bachchan Comment: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब खिलाड़ी कुमार ने दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन के उन कमेंट पर रिएक्ट किया. जिसमें उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को फ्लॉप बताया था.

जया बच्चन की ओर से टॉयलेट एक प्रेम कथा को फ्लॉप कहने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन मुद्दों पर बात की. एक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता किसी ने टॉयलेट एक प्रेम कथा की आलोचना की है. कोई बेवकूफ ही होगा, जो ऐसी फिल्मों की बुराई करेगा. आप खुद देख लीजिए, मैंने पैडमैन बनाई, मैंने एयरलिफ्ट की, टॉयलेट एक प्रेम कथा, केसरी, और अब केसरी चैप्टर 2… बहुत सारी ऐसी फिल्में बनाई, जो लोगों को काफी कुछ सिखाती है.” उन्होंने आगे कहा, “अब अगर उन्होंने कहा है तो फिर सही होगा. अगर टॉयलेट: एक प्रेण कथा फिल्म बनके मैंने कोई गलत काम किया तो फिर अगर वो कह रहे होंगे तो सही होगा.”

जया बच्चन ने अक्षय कुमार फिल्म पर क्या की थी टिप्पणी

इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में बोलते हुए जया बच्चन ने माना कि उन्हें फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा देखने में कुछ हिचकिचाहट थी. उन्होंने कहा, “बस फिल्म का शीर्षक देखिए. मैं ऐसे नाम वाली फिल्म कभी नहीं देखूंगी. यह कोई नाम है? क्या यह वाकई कोई नाम है?” जया बच्चन ने फिर दर्शकों से पूछा कि क्या उन्हें ऐसे टाइटल वाली फिल्म देखने में कोई दिक्कत होगी. जब कुछ लोगों ने हाथ उठाया, तो अभिनेत्री ने कहा, “इतने सारे लोगों में से मुश्किल से चार लोग ही फिल्म देखना चाहते हैं. यह बहुत दुखद है. यह तो फ्लॉप है.”

टॉयलेट: एक प्रेम कथा के बारे में

2017 में रिलीज हुई टॉयलेट: एक प्रेम कथा केशव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जया (भूमि पेडनेकर) से प्यार करता है और उससे शादी कर लेता है. जब वह अपने घर में शौचालय न होने की शिकायत करती है, तो केशव एक शौचालय बनवाने का फैसला करता है. हालांकि, उसे जल्द ही एहसास होता है कि यह कोई आसान काम नहीं हो सकता था, क्योंकि उसे अपने ही परिवार और पूरे गांव से धार्मिक आधार पर विरोध का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Jaat: केआरके ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- दिमाग घर पर ही… दिए इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >