Ajay Devgn Rejected Films: अजय ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, दूसरे एक्टर्स की खुल गई किस्मत, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Ajay Devgn Rejected Films: ‘रेड 2’ में अजय देवगन एक बार फिर दमदार आईआरएस अधिकारी के रोल में लौटे हैं. फिल्म आज रिलीज हो चुकी है. इसी बीच जानिए अजय देवगन ने किन सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा दिया था, जिनसे वह जुड़ सकते थे.

Ajay Devgn Rejected Films: ‘रेड 2’ के अमय पटनायक यानी अजय देवगन बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. ‘रेड 2’ में अजय एक निडर आईआरएस अधिकारी के रोल में दिखे हैं. फिल्म आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रेट्रो, द भूतनी से होगी. मेकर्स और दर्शकों को उम्मीद है कि रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. इस बीच आपको अजय की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.

Darr

यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म डर में शाहरुख खान और सनी देओल ने लीड रोल निभाया था. फिल्म में फीमेल लीड एक्ट्रेस के किरदार में जूही चावला नजर आई थी. हालांकि शाहरुख वाला रोल अजय को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने नेगेटिव रोल करने से मना कर दिया था.

Karan Arjun

फिल्म करण अर्जुन के लिए अजय देवगन को मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया. फिल्म के लिएस सबसे पहले मेकर्स ने किंग खान और अजय को लेने का सोचा था.

Sooryavansham

सूर्यवंशम में ठाकुर भानु प्रताप का किरदार अजय देवगन को ऑफर किया गया था. ये रोल करने के लिए अजय उत्सुक नहीं थे और उन्होंने इसे ठुकरा दिया. जिसके बाद ये रोल अमिताभ बच्चन को मिल गया.

Bajirao Mastani

संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया था. अजय फिल्म करने से पीछे हट गए, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. हालांकि बाद में रणवीर सिंह ने इसमें काम किया था और ये सुपरहिट हुई थी.

Padmaavat

संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म पद्मावत के लिए अजय देवगन को लेना चाहते थे. उन्हें राजा रतन सिंह के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था, अजय ने मना कर दिया और ये रोल शाहिद कपूर को मिल गया.

Kuch Kuch Hota Hai

फिल्म कुछ कुछ होता है में सलमान खान वाला रोल अजय देवगन को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसमें शाहरुख खान, काजोल ने लीड रोल निभाया था.

यहां पढ़ें- Raid 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, मिले इतने स्टार्स, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >