अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता रियल लाइफ में हैं ग्लैमरस, तनुश्री की बहन के बारे में जानें ये बात

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन ‘बेटी’ इशिता दत्ता हाल ही में फिल्म दृश्यम 2 में नजर आई थी. फिल्म में उन्होंने अंजू सलगांवकर का किरदार निभाया था. इस रोल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

Ishita Dutta Photos: फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 में इशिता दत्ता (Ishita Dutta) नजर आयी थी. फिल्म में इशिता अजय देवगन (Ajay Devgn) की ऑनस्क्रीन ‘बेटी’ अंजू सलगांवकर के किरदार में दिखी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए. फिल्म में मासूम सी दिखने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और शादीशुदा भी है. उन्होंने एक्टर वत्सल सेठ से शादी की है.

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन ‘बेटी’ इशिता दत्ता

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन ‘बेटी’ इशिता दत्ता असल जिंदगी में काफी बोल्ड है. ये हम नहीं, उनकी इंस्टाग्राम पर मौजूद तसवीरें बताती है. इशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. एथनिक से लेकर वेस्टर्न हर लुक में वो काफी हसीन लगती है. इशिता अपनी अदाए फ्लॉन्ट करते दिख रही है.

कौन है इशिता दत्ता?

इशिता दत्ता 32 साल की है और वो जमशेदपुर से है. इशिता अपनी बहन तनुश्री दत्ता के अभिनेत्री बनने के बाद वो मुंबई आ गई थी. ग्रेजुशन के बाद इशिता ने एक फिल्म स्कूल में दाखिला लिया और सालों तक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. साल 2012 में एक तेलुगु फिल्म से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी. बेपनाह प्यार जैसे टीवी शो में वो काम कर चुकी है. वो कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी है. साल 2015 से ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.

इशिता दत्ता ने इस एक्टर से की है शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो इशिता दत्ता ने एक्टर वत्सल सेठ से साल 2017 में शादी रचाई है. इशिता और वत्सल दोनों शो रिश्तों का सौदागर – बाजीगर के दौरन मिले थे और फिर उन्हें प्यार हो गया. कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर लिया. हाल ही में कपल ने 3-बीएचके आशियाना खरीदा है. इसकी तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.

Also Read: अजय देवगन के बेटे युग ने जब उन्हें मारा था थप्पड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >