'75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है...' अजय देवगन की 'Chauhaan' का फर्स्ट टीजर आउट

Chauhaan Teaser: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज हो गया है. वीडियो में सस्पेंस, एक्शन और दमदार अंदाज की झलक देखने को मिली है, जिसके बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

Ajay Devgn New Film Chauhaan Teaser: अजय देवगन एक बार फिर फुल-ऑन एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. उनकी नई फिल्म ‘चौहान’ का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्टर का दमदार अंदाज और एक खास डायलॉग लोगों का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह है कि फिल्म की अनाउंसमेंट अजय देवगन ने अपने पिता और दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर की है. टीजर में सस्पेंस, एक्शन और दमदार डायलॉग्स की झलक देखने को मिली है. आइए जानते हैं टीजर में क्या-क्या दिखाया गया है और यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Chauhaan Teaser Explained: टीजर में क्या दिखाया गया है?

‘चौहान’ का टीजर शुरू से आखिर तक सस्पेंस बनाए रखता है. वीडियो की शुरुआत एक सवाल से होती है, जहां एक शख्स मेजर से कहता है, “चौराहे पर 300 लड़के थे, घर सिर्फ 270 पहुंचे. 30 लड़के कम हैं.” इसके जवाब में अजय देवगन कहते हैं कि जो हुआ, वह ऊपर से मिले ऑर्डर्स की वजह से हुआ.

इसके बाद वह 75 साल, 15 लाख फौजियों और 35 हजार करोड़ रुपये का जिक्र करते हुए कहते हैं कि इतने साल बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वीडियो में कश्मीर के कुछ लड़के सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आते हैं, जबकि बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ का मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ बजता है. लेकिन असली सरप्राइज आखिर में मिलता है, जब अजय देवगन स्केलेटन मास्क पहनकर एंट्री लेते हैं और कहते हैं, “75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है…”. यही डायलॉग टीजर की जान है और सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.

यहां देखें पूरा टीजर-

Ajay Devgn Chauhaan Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

अजय देवगन की एक्शन फिल्म ‘चौहान’ को बड़े पर्दे के लिए तैयार किया जा रहा है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर सामने आने के बाद अब फैंस को इसके ट्रेलर और बाकी स्टार कास्ट से जुड़े अपडेट्स का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: खजाने की खोज, जानलेवा मिशन और फुल ऑन कॉमेडी… Dhamaal 4 पर डायरेक्टर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >