एक बार फिर साथ आए अहान-अनीत, मोहित सूरी की फिल्म से बढ़ी एक्साइटमेंट

Ahaan Panday-Aneet Padda: ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा फिर से साथ नजर आएंगे. मोहित सूरी की नई रोमांटिक फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी. इमोशनल कहानी और म्यूजिक से भरपूर यह फिल्म 2027 में रिलीज होने की तैयारी में है.

Ahaan Panday-Aneet Padda: बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर अपनी रोमांटिक दुनिया को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में हैं. उनकी सुपरहिट फिल्म Saiyaara ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसके लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा को भी नई पहचान दिलाई.

अब एक बार फिर यही हिट टीम साथ आने जा रही है. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस नई फिल्म में अहान और अनीत की जोड़ी फिर से नजर आएगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

नई फिल्म में दिखेगा इंटेंस रोमांस

मोहित सूरी इस बार भी एक इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं. फिल्म में म्यूजिक का खास महत्व होगा, जैसा कि उनकी पिछली फिल्मों में देखने को मिलता रहा है. ‘सैयारा’ की सफलता के बाद दर्शकों को इस नई फिल्म से भी बेहतरीन गानों और गहरी कहानी की उम्मीद है.

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें प्यार, दर्द और इमोशन्स का गहरा मेल होगा. यही वजह है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बेहद खास मान रहे हैं.

‘घर वापसी जैसा है ये सफर’-मोहित सूरी

फिल्म के ऐलान के साथ ही मोहित सूरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लव स्टोरीज उनके दिल के बेहद करीब हैं. उनके मुताबिक, ‘सैयारा’ की टीम के साथ दोबारा काम करना उनके लिए घर वापसी जैसा एहसास है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस फिल्म के जरिए फिर से दर्शकों के दिलों को छूना चाहते हैं.

वहीं, यश राज फिल्म्स के सीईओ Akshaye Widhani ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताया. उनका मानना है कि मोहित सूरी के साथ काम करना हमेशा एक खास अनुभव होता है और इस बार टीम कुछ और ज्यादा भावनात्मक और यादगार कहानी लेकर आएगी.

2027 में रिलीज की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है. मेकर्स इसे साल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सैयारा’ की तरह यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के सेट बिहेवियर पर बड़ा खुलासा, ‘धुरंधर’ एक्टर ने खोले कई राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >