संदीप रेड्डी वांगा ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की, प्रोपेगेंडा बोलने वालों को दिया करारा जवाब

Aditya Dhar: डायरेक्टर आदित्य धर अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी का जश्न मना रहे. इस बीच उन्होंने सुपरस्टार प्रभास को ‘लीजेंड’ बताते हुए संदीप रेड्डी वांगा के फिल्म रिव्यू पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Aditya Dhar: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ को मिल रही जबरदस्त सक्सेस से बेहद खुश हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. हाल ही में फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखी और इसकी जमकर तारीफ की. वांगा के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए आदित्य धर प्रभास को लेजेंड बताया और वांगा के बेबाक अंदाज की तारीफ की है.

संदीप रेडी वांगा ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की

संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘धुरंधर 2’ फिल्म और आदित्य धर का तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा कि राइटर्स और एक्टर्स ने प्रोपेगैंडा के दम पर अपना करियर बनाया और फिल्म इंडस्ट्री बिल्लियों की तरह चुप बैठी रही. अब वही लोग ‘धुरंधर’ का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया ही मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते. पता नहीं कब से सच को प्रोपेगैंडा का नाम दिया जाने लगा अजीब समय है. मुद्दे पर आते हैं.. मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं… यह काली नजर ऐसे नहीं जाएगी मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा… इसके लिए पूरा खेत जलाना पड़ेगा. कल रात ‘धुरंधर 2’ देखी… शानदार फिल्म है.

आदित्य धर ने प्रभास को बताया लेजेंड

वांगा के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए आदित्य धर ने लिखा कि मेरे प्यारे संदीप, मुझे सचमुच आपका वह अंदाज बहुत पसंद है, जिसमें आप अपनी बात पर अडिग रहते हैं और जरूरत पड़ने पर डटकर जवाब देते हैं. इसमें एक सच्ची ईमानदारी और विश्वास झलकता है, जिसका मैं तहे दिल से सम्मान करता हूं. मैंने हमेशा इस बात की तारीफ की है कि आप बिना किसी शक या शोर-शराबे के अपनी फिल्मों के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं. आपका यह अटूट विश्वास हम सभी को अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. लेजेंड प्रभास सर को मेरा प्यार दीजिएगा. फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए ढेर सारा प्यार और बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. और अगर कभी भी मैं आपके किसी काम आ सकूं, तो मुझे अपने भाई की मदद करके सचमुच बहुत खुशी होगी.

आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ को दिया सपोर्ट

आदित्य धर ने संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं. उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और अगर कभी भी जरूरत पड़ी, तो वे अपने भाई वांगा की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. आपको बता दें कि हाल ही में ‘स्पिरिट’ के सेट पर आग लगने की खबर भी सामने आई थी.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की आंधी के बीच ‘डकैत’ को मिला कैसा रिस्पॉन्स, क्या रहा पहले दिन का हाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >