नहीं रहे आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल, हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन

Aamir Khan- बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ सालों से काम करने वाले उनके असिस्टेंट अमोस पॉल अब नहीं रहे. हार्ट अटैक के कारण मंगलवार की सुबह मुम्बई में अमोस का निधन हो गया. आमिर खान ने खुद इस खबर को कन्फर्म भी किया है. उनके निधन पर आमिर खान और उनके परिवार‌ वाले शोक में डूबे है.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के साथ सालों से काम करने वाले उनके असिस्टेंट अमोस पॉल अब नहीं रहे. हार्ट अटैक के कारण मंगलवार की सुबह मुम्बई में अमोस का निधन हो गया. आमिर खान ने खुद इस खबर को कन्फर्म भी किया है. उनके निधन पर आमिर खान और उनके परिवार‌ वाले शोक में डूबे है.

Also Read: इस एक्टर के पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, BMC ने बंगला किया सील

आमिर के दोस्त एक्टर करीम हाजी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख भी जताया. उन्होंने लिखा कि आमिर खान के शैडो, हमेशा चेहरे पर स्माइल रखने वाला गोल्डन हार्ट वाले शख्स नहीं रहे, हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली. अमोस की फैमिली में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.

बता दें कि आमोस पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से आमिर खान से जुड़े थे, जो आमिर खान‌ के महज पर्सनल बॉय या फिर स्पॉट बॉय नहीं थे, बल्कि आमिर के लिए किसी घर के सदस्य जैसे थे. पिछले 25 सालों में चार साल ही ऐसे थे, जब आमोस ने आमिर के‌ साथ काम नहीं किया और वो भी इसलिए क्योंकि खुद आमिर खान ने निजी कारणों से चार साल तक किसी फिल्म में काम नहीं किया था. यही वजह है कि उस दौरान आमिर खान ने रानी मुखर्जी से कहकर आमोस को उनके साथ काम पर लगवाया था. बाद में मौका मिलते ही आमोस एक बार फिर से आमिर से आकर जुड़े और फिर से उनकी ‘परछाई’ बन गये थे.

Also Read: अभिनेता शफीक अंसारी का निधन, कैंसर ने ले ली जान

इससे पहले क्राइम पेट्रोल’ में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध अभिनेता शफीक अंसारी का रविवार को मुंबई में निधन हो गया था. रिपोर्टों के अनुसार, वह कई सालों से कैंसर से पीड़ित थे और वह उसी का इलाज करवा रहे थे. TellyChakkar की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता मदनपुरा, मुंबई में रहते थे और कैंसर से जूझने के बाद उनका निधन हो गया. अंसारी के करीबी एक सूत्र ने उनकी निधन के बारे में पोर्टल को सूचित किया. सूत्र ने वेबसाइट को बताया, शफीक अंसारी कुछ सालों से पेट के कैंसर से पीड़ित थे और रविवार को घातक बीमारी से लड़ाई हार गए. 6 महीने पहले लंग में भी इंफेक्शन हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >