Aashiqui 3: मुंह में सिगरेट-हाथ में गिटार, आशिकी 3 में दिल टूटा आशिक बने कार्तिक, पुष्पा 2 की एक्ट्रेस की याद में दिखे तड़पते

Aashiqui 3: आशिकी 3 का ऑफिशियल टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है. टीजर में कार्तिक आर्यन इंटेंस लुक में दिख रहे हैं. उनके साथ टीजर में एक्ट्रेस श्रीलीला दिख रही है. टीजर पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं.

Aashiqui 3 Teaser: कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘आशिकी 3’का टीजर आ गया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को उत्साहित कर दिया है. टीजर में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आ रही है. फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे और मूवी इस साल दीवाली पर रिलीज होगी. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म का हिस्सा तृप्ति डिमरी होंगी. हालांकि अब टीजर से क्लियर हो गया है कि आशिकी 3 में पुष्पा 2: द रूल फेम एक्ट्रेस श्रीलीला है.

‘आशिकी 3’ में दिल टूटा आशिक बने कार्तिक आर्यन

फिल्म ‘आशिकी 3’ के टीजर में कार्तिक आर्यन एक अलग ही लुक में दिख रहे हैं. वह एक रॉकस्टार के रूप में दिखे हैं. उनके बाल लंबे है और घनी दाढ़ी है. स्टेज पर वह मुंह में सिगरेट, हाथ में गिटार लिए ‘तू मेरी जिंदगी है’ सॉन्ग गाते दिख रहे हैं. उनकी आंखों में दर्द साफ झलक रहा है. गाने के दौरान उसे श्रीलीला की याद आती है, जिसके साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं. सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. इस टीजर को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा, इस दीवाली.

यूजर्स बोले- ये नयी जोड़ी काफी फ्रेश लग रही

‘आशिकी 3’ के टीजर पर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दिलजला आशिक. एक यूजर ने लिखा, ‘रॉकस्टार x कबीर सिंह’. एक यूजर ने लिखा, ‘ये नयी जोड़ी काफी फ्रेश लग रही’. एक यूजर ने लिखा, ‘मूवी देखने के लिए उत्साहित हूं’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कबीर सिंह और आशिकी का मिक्स अप लग रहा है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कमाल का टीजर है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक आर्यन का लुक जबरदस्त लग रहा है.’

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan: 10 साल बाद इंजीनियर बने कार्तिक आर्यन, कॉलेज ने कुछ यूं किया वेलकम, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >