Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: बॉलीवुड में डेब्यू कर रही शनाया कपूर, फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में दिखी एक खास लव स्टोरी

Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर आंखों की गुस्ताखियां आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म से शनाया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. कहानी एक ट्रेन यात्रा में मिले दो अजनबियों की है, जिसमें दोनों को प्यार हो जाता है.

फिल्म रिव्यू: आंखों की गुस्ताखियां
निर्माता: मानसी बागला, वरुण बागला, विपिन अग्निहोत्री
निर्देशक: संतोष सिंह
बैनर: जी स्टूडियोज, मिनी फिल्म्स, ओपन विंडो फिल्म्स
कहानी पर आधारित: रस्किन बॉन्ड की लघुकथा The Eyes Have It
मुख्य कलाकार: विक्रांत मैसी, शनाया कपूर
संगीत: विशाल मिश्रा
गीतकार: मनोज मुंतशिर
गायक: जुबिन नौटियाल
रेटिंगः 3.5/5

Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ आज रिलीज हो गई है. इन फिल्म से शनाया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. फिल्म की कहानी एक ट्रेन यात्रा में मिले दो अजनबियों की गहरी प्रेम कहानी है. विक्रांत ने एक दृष्टिहीन संगीतकार की भूमिका प्ले कर रहे हैं, जबकि शनाया एक थिएटर आर्टिस्ट है. दोनों ट्रेन में मिलते हैं और ट्रेन के सीमित समय और स्पेस में दोनों के बीच पनपती है एक ऐसी मोहब्बत जो शब्दों से नहीं, सिर्फ खामोशियों से कही जाती है.

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की दमदार एक्टिंग

विक्रांत मैसी ने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया है. उनकी आवाज और उनके चेहरे पर एक अलग तरह की भावना दिखती है, जब वह डायलॉग कहते हैं. शनाया कपूर की ये पहली फिल्म है, लेकिन उनकी सादगी और फ्रेशनेस फिल्म के टोन के साथ मेल खाती है. निर्देशक संतोष सिंह ने बेहद संवेदनशील तरीके से एक सरल कहानी को दिखाया है. ऐसे कई सीन्स है फिल्म में जिससे दर्शकों की नजर हट नहीं पाएगी. ट्रेन के सीन, कैमरा मूवमेंट और भावनात्मक आर्क को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है.

‘आंखों की गुस्ताखियां’ टाइटल सॉन्ग यूजर्स को आया पसंद

फिल्म को प्रोड्यूस किया है मानसी बागला और वरुण बागला ने जिनका उद्देश्य सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि एहसास दिखाना रहा है. जी स्टूडियोज, मिनी फिल्म्स और ओपन विंडो फिल्म्स ने प्रोडक्शन क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं किया. ट्रेन के सीमित सेटअप को रियलिस्टिक रखा गया है और सिनेमेटोग्राफी में बेहद सटीकता दिखाई देती है. फिल्म का म्यूजिक विशाल मिश्रा द्वारा दिया गया है. गीतकार मनोज मुंतशिर के शब्द और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ टाइटल सॉन्ग जुबिन नौटियाल ने गाया है.

यह भी पढ़ें Maalik: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >