आज है शाहरुख खान की बेटी सुहाना का बर्थडे, गौरी ने बताया क्‍या है बर्थडे प्‍लान ?

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना का आज 17वां बर्थडे है. किंग खान की वाईफ गौरी खान ने बेटी सुहाना की दो तस्‍वीरें शेयर की है और बर्थडे प्‍लान का भी खुलासा किया है. शाहरुख अपनी फैमिली से जुड़े किसी भी खास पल को शानदार तरीके से मनाते हैं. कम ही लोग इस बात […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना का आज 17वां बर्थडे है. किंग खान की वाईफ गौरी खान ने बेटी सुहाना की दो तस्‍वीरें शेयर की है और बर्थडे प्‍लान का भी खुलासा किया है. शाहरुख अपनी फैमिली से जुड़े किसी भी खास पल को शानदार तरीके से मनाते हैं. कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि सुहाना यूनाइटेड किंगडम में पढ़ाई कर रही हैं और गौरी के पोस्‍ट से लगता है कि वो बेटी का जन्‍मदिन सेली‍ब्रेट करने के लिए वहां जानेवाली है. दोनों ही तस्‍वीरों में सुहाना बेहद प्‍यारी और खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BUYfIsgAg6F/

गौरी ने पहली तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा,’ बर्थडे गर्ल…थैंक यू.’ इसके बाद उन्‍होंने एक और तस्‍वीर के साथ लिखा,’ कल सेलीब्रेशन होगा हैप्‍पी बर्थडे.’ कुछ दिनों पहले ही सुहाना भारत में अपने पापा के साथ दिखी थी. सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फोटो शेयर करती रहती हैं. पार्टी करते हुए उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर मौजूद है. शाहरुख ने कई बार जिक्र किया है कि वे एक्‍ट्रेस बनना चाहती हैं.

https://www.instagram.com/p/BUWTOt6AAIq/

शाहरुख ने भी कई इंटरव्यू में बार- बार कहा है कि अगर उनके बच्चे बॉ़लीवुड में कदम रखना चाहेंगे तो वो उन्हें रोकेंगे नहीं. सुहाना अपने स्कूल के प्ले में काफी एक्टिव रहती हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया है.

शाहरुख खान की बेटी को डेट करना है? तो पहले पढ़ लिजिए ये 7 नियम…

सुहाना बॉलीवुड में कब कदम रखेंगी इसकी चर्चा तो कम है लेकिन बॉलीवुड के सूत्र बताते हैं कि सुहाना अपनी पढ़ाई खत्म करके बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >