#RadioSong : ''सजन रेडियो बजइयो जरा...'' गाने पर जमकर नाचे सलमान, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की अागामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का पहला गाना ‘रेडियो सॉन्ग’ रिलीज हो गया है. फिल्म का यह पहला गाना सलमान पर फिल्माया गया है जिसमें वह जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने के बोल हैं- ‘सजन रेडियो बजइयो बजइयो जरा…’ ‘रेडियो’ गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने […]

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की अागामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का पहला गाना ‘रेडियो सॉन्ग’ रिलीज हो गया है. फिल्म का यह पहला गाना सलमान पर फिल्माया गया है जिसमें वह जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने के बोल हैं- ‘सजन रेडियो बजइयो बजइयो जरा…’

‘रेडियो’ गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है वहीं कमाल खान और अमित मिश्रा ने गाने को अपनी आवाज दी है. संगीत प्रीतम का है जबकि रेमो डिसूजा ने गाने की कोरियोग्राफी की है.

16 मई रात को रिलीज हुए गाने को 17 मई सुबह 7 बजे तक यूट्यूब पर 26 लाख 81 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बताते चलें कि फिल्म रिलीज से पहले ट्विटर पर अपना खुद का इमोजी पाने वाली पहली फिल्‍म बन गयी है. इस इमोजी में सलमान खान का गले में जूता लटकाये हुए लुक नजर आ रहा है.

फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस झू झू लीड रोल में हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर सलमा खान और सलमान खान हैं. इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं.

सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है. फिल्म ईद के मौके पर 25 जून को रिलीज होगी.

यहां देखें ‘रेडियो सॉन्ग’ –

यहां देखें ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर…

यहभी पढ़ें : #TubelightTeaser: ‘बाहुबली’ की तेज आंधी में भी छा गया सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर, देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >