फिल्म ‘बाहुबली 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने नहीं बनाया है. एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2: द कान्कलुजन’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दर्शकों के रिव्यू भी इस फिल्म को लेकर शानदार है. दिन-ब-दिन इस फिल्म के फैंस बढ़ते जा रहे हैं और अब इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है. अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहनेवाले अभिनेता ने ‘बाहुबली 2’ देख ली है और सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने ही अंदाज में इसकी तारीफ भी कर डाली है.
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया,’ ‘बहु-त बलि-यां चढ़ेंगी फिल्मों की इस फिल्म की बिज़नेस में बराबरी करने के लिए. एक भारतीय उत्सव. खुशी है कि इस फिल्म के बिज़नेस का हिस्सा बन सका.’ बता दें कि फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज ने मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
उन्होंने एक और ट्वीट किया,’ ‘बाहुबली 2 देख रहा हूं. इंटरवल. इस फिल्म के बारे में बाद में बात करूंगा. बस मैं जानना चाहता हूं कि इस फिल्म की शूटिंग कहां हुई? मैं वहां 2 बीएचके खरीदना चाहता हूं. कोई एजेंट है?’
‘बाहुबली 2’ डायरेक्टर राजामौली से नाराज हुई तमन्ना भाटिया
गौरतलब है कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. कभी अपने तीखे कमेंट से तो कभी अपने फनी टवीट्स के कारण वे सुर्खियों पर बने रहते हैं.
गौरतलब है कि ‘बाहुबली 2: द कान्कलुजन’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये कारोबार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गयी है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता प्रभास ने राजमौली को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि चर्चित किरदार बाहुबली की भूमिका के लिए उन पर भरोसा जताया. प्रभास अभी अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं. उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया.
