दीपिका ने कहा, मैं आपके लिए कपड़े नहीं पहनती ?

मुंबई : दीपिका पादुकोण भले ही पश्चिम में फैशन क्रिटिक को अपने कपडों की पसंद से प्रभावित नहीं कर पायी हों लेकिन उनका कहना है कि जब तक उनमें अपने परिधानों को लेकर आत्मविश्वास एवं सहजता है, उन्हें आलोचनाओं की परवाह नहीं है. 31 साल की अभिनेत्री को हाल में अमेरिका में मेट गाला में […]

मुंबई : दीपिका पादुकोण भले ही पश्चिम में फैशन क्रिटिक को अपने कपडों की पसंद से प्रभावित नहीं कर पायी हों लेकिन उनका कहना है कि जब तक उनमें अपने परिधानों को लेकर आत्मविश्वास एवं सहजता है, उन्हें आलोचनाओं की परवाह नहीं है. 31 साल की अभिनेत्री को हाल में अमेरिका में मेट गाला में उनके परिधान को लेकर उदासीन प्रतिक्रिया मिली.

इससे बेपरवाह दीपिका ने कहा कि इसमें पूरी टीम की मेहनत लगी होती है और जरुरी नहीं है कि उनकी पसंद हर बार लोगों को भाये. अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं जो पहनती हूं, आपको वह कई बार पसंद आ सकता है और कई बार नहीं आ सकता. और यह पूरी तरह ठीक है. मैं आपके (रिपोर्टर) लिए कपडे नहीं पहन रही, मैं खुद के लिए कपडे पहन रही हूं. इसलिए जब तक मुझे अच्छा लग रहा है, कुछ और मायने नहीं रखता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >