कबीर खान ने ‘ट्यूबलाइट'' में सलमान खान के किरदार को लेकर किया दिलचस्‍प खुलासा!

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर रिलीज हो गया है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म का टीजर रिलीज होते के साथ हिट हो गया है यह ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है. कबीर खान और सलमान इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुके […]

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर रिलीज हो गया है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म का टीजर रिलीज होते के साथ हिट हो गया है यह ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है. कबीर खान और सलमान इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुके हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा उनके रीयल लाईफ छोटे भाई सोहेल खान और चाईजीन अभिनेत्री झू झू भी मुख्‍य भूमिका में हैं. हाल ही में कबीर खान ने सलमान के इस फिल्‍म में उनके किरदार को लेकर कई दिलचस्‍प खुलासे किये. बता दें कि फिल्‍म अपने नाम को लेकर शुरुआत से ही चर्चा बटोर रही है.

कबीर खान का कहना है कि ‘ट्यूबलाइट’ में अभिनेता ने अभिनय के लिहाज से अपनी तरफ से पूरी जान लगा दी है. निर्देशक ने फिल्म के खास टीजर की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, ‘मैंने उनके साथ तीन फिल्में की हैं और इस बार उन्होंने अभिनय के लिहाज से अपनी तरफ से पूरा जोर लगा दिया है.’ उन्होंने सलमान की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि सलमान ने पहले कभी भी ऐसा किरदार नहीं निभाया है.

बेटे सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ से सलीम और सलमा भी जुड़े

कबीर ने कहा, ‘अब तक आपने सलमान को अलग अलग अंदाज में देखा है, मैं बस इतना कह सकता हूं कि वह इस बार बिल्कुल अलग तरह के किरदार में हैं. यह ऐसा किरदार है जो उन्होंने अब तक अपने करियर में नहीं निभाया है.’ उन्होंने साथ ही कहा कि वह ‘बाहुबली 2: द कनक्लूजन’ की अपार सफलता से खुश हैं और इसे एक क्षेत्रीय फिल्म के रुप में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह दक्षिण एवं उत्तर भारत दोनों हिस्सों में शानदार कारोबार कर रही है.

निर्देशक ने कहा, ‘इसके लिए एस एस राजमौली को तारीफ करनी पडेगी. यह एक शानदार कोशिश है.’ बता दें कि ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग मनाली और लद्दाख के कई खूबसूरत लोकेशंस में हुई है. वहीं कुछ शूटिंग मुंबई में कुछ इलाकों में भी हुई है. शूटिंग की दौरान की कई खूबसूरत तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >