6 दिनों में ही ''पीके'', ''दंगल'' से आगे निकल गयी ''बाहुबली 2''

नयी दिल्‍ली : इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली: द कन्‍क्‍लूजन’ से धमाकेदार कलेक्शन्स की उम्मीद सबको थी. यह फिल्म कई रिकॉर्ड बनायेगी, यह बात भी तय थी. रिलीज के साथ फिल्म ने बंपर ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 121 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर ली थी. अब खबर है कि डायरेक्‍टर एस राजामौली […]

नयी दिल्‍ली : इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली: द कन्‍क्‍लूजन’ से धमाकेदार कलेक्शन्स की उम्मीद सबको थी. यह फिल्म कई रिकॉर्ड बनायेगी, यह बात भी तय थी. रिलीज के साथ फिल्म ने बंपर ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 121 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर ली थी.

अब खबर है कि डायरेक्‍टर एस राजामौली की इस ऐतिहासिक फिल्‍म ने रिलीज के बाद 6 दिनों में बॉलीवुड में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. ‘बाहुबली 2’ ने आमिर खान की ‘पीके’ और ‘दंगल’ दोनों को पछाड़ दिया है और इसकी कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ के करीब पहुंच गया है.

‘बाहुबली 2’ के रिलीज होने के बाद 48 घंटे तक सो नहीं पाये थे प्रभास, अब है ये ख्‍वाहिश…

बॉक्‍स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ‘बाहुबली 2’ की दुनियाभर में कुल कमाई आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ (743 करोड़)और ‘दंगल’ (718 करोड़)सेआगे निकल चुकी है.

बाहुबली ने अभी तक दुनियाभर में 792 करोड़ की कमाई कर ली है. 28 अप्रैल को रिलीज हुई एक्‍टर प्रभास और राना डग्‍गुबाती अभिनीत इस फिल्‍म में सभी स्‍टार दक्षिण भारत के हैं, लेकिन चार भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्‍म सबसे ज्‍यादा हिंदी में कमाई कर रही है.

बॉक्‍स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्‍म के हिंदी वर्जन ने 6 दिनों में 375 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘बाहुबली 2’ भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्‍म बन गयी है. इससे पहले साल 2015 की ‘बाहुबली’ और आमिर खान पिछले साल आयी ‘दंगल’ ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो पायी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >