सुरक्षा के घेरे में ''बाहुबली'', कहीं खुल न जाये कटप्‍पा का राज, खुद राजामौली हैं तैनात

पिछले साल का सबसे चर्चित सवाल रहा ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा…?’ अब लोगों को जल्‍द ही इस सवाल का जवाब मिलने वाला है. यह कारण है दर्शक बड़ी बेसब्री से एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लोगों की यह बेसब्री अब फिल्‍म के निर्माताओं के लिए […]

पिछले साल का सबसे चर्चित सवाल रहा ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा…?’ अब लोगों को जल्‍द ही इस सवाल का जवाब मिलने वाला है. यह कारण है दर्शक बड़ी बेसब्री से एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लोगों की यह बेसब्री अब फिल्‍म के निर्माताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है. ऐसे में फिल्‍म के कंटेंट को सुरक्षित रखने के लिए फिल्‍ममेकर्स ने कमर कस ली है.

राजामौली इस बात का खासा ध्‍यान रख रहे है कि एडिटिंग के दौरान एडिट टीम के अलावा वहां पर और कोई भी न हो. यही नहीं एडिटिंग टीम पर सीसीटीवी के जरिए खासा नजर रखी जा रही है और ऑफिस से निकलते वक्‍त एडिट टीम की अच्‍छी तरह से जांच की जा रही है. कई बार ऐसा भी हुआ जब एडिटिंग के लिए राजामौली को पूरा-पूरा दिन ऑफिस में बिताना पड़ता है.

फिल्‍म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है. ट्रेलर ने भारत में अब तक सबसे ज्‍यादा बार देखा जानेवाला ट्रेलर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है. ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ के ट्रेलर को लगभग अबतक 10 करोड़ से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं और संख्‍या लगातार बढ़ती ही जा रही है. यह ट्रेलर अबतक का सबसे ऑनलाइन व्‍यूज पाने वाला ट्रेलर बन गया है.

फिल्‍म में प्रभास, राणा डग्‍गूबाती, अनुष्‍का शेट्टी, तमन्‍ना भाटिया और सत्‍यराज मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >