…तो बॉलीवुड की इन दो अभिनेत्रि‍यों से प्रेरणा लेती हैं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया

मुंबई: अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कहा कि वह अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से प्रेरित होती हैं और उन्हें लगता है कि आलिया कडी मेहनत करती हैं. साथ ही वह इस बात से प्रेरित होती हैं कि आलिया ने इतने कम समय में अपनी एक पहचान बनायी है. ‘हीरो’ फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम […]

मुंबई: अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कहा कि वह अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से प्रेरित होती हैं और उन्हें लगता है कि आलिया कडी मेहनत करती हैं. साथ ही वह इस बात से प्रेरित होती हैं कि आलिया ने इतने कम समय में अपनी एक पहचान बनायी है.

‘हीरो’ फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं अभिनेत्री ने कहा कि अनुष्का जिस तरह की फिल्में करती हैं, वह काफी सराहनीय है. ‘हीरो’ में सुनील शेट्टी की बेटी आथिया के अलावा सूरज पंचोली भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

उन्होंने यहां एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा, ‘मैं अनुष्का शर्मा से प्रेरित होती हूं, खासकर इस बात से कि उन्होंने किस तरह अपने करियर को इतने अच्छे से लिया है. वह फिल्मों का निर्माण कर रही हैं, इतनी कम उम्र में करियर शुरू किया, उस तरह की फिल्में बना रही हैं, जैसा वह चाहती हैं.’

आथिया ने कहा, ‘साथ ही आलिया भी प्रेरित करती हैं. वह मेरी ही उम्र की हैं लेकिन इतने कम समय में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया. वह कड़ी मेहनत करती हैं. मुझे लगता है क��� हर किसी का अपना एक खुद का सफर होता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >