सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है रणवीर सिंह और सैफ की बेटी सारा की ये तस्‍वीर...

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एकबार फिर चर्चा में हैं. लेकिन वे इस बार अपनी किसी डेब्‍यू फिल्‍म या फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर नहीं बल्कि एक तस्‍वीर को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल इस तस्‍वीर में वे अभिनेता रणवीर सिंह संग दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एकबार फिर चर्चा में हैं. लेकिन वे इस बार अपनी किसी डेब्‍यू फिल्‍म या फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर नहीं बल्कि एक तस्‍वीर को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल इस तस्‍वीर में वे अभिनेता रणवीर सिंह संग दिख रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तसवीर में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी के लुक में नजर आ रहे हैं, तो सारा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर के साथ अब यह अटकलें भी जोरों पर है कि सारा, रणवीर सिंह के आपोजिट डेब्यू करनेवाली हैं.

https://www.instagram.com/p/BPzJ2c_hQND/

खबरें तो यह भी है कि इस फिल्‍म का नाम ‘गुल्‍ली बॉय’ होगा, जिसका निर्देशन जोया अख्‍तर करेंगी. पहले खबरें थी कि सारा अभिनेता रितिक रोशन या फिर शाहिद कूपर के भाई ईशान खट्टर संग डेब्‍यू कर सकती हैं. हालांकि कुछ भी ऑफिशियल नहीं है.

दरअसल यह तसवीर हैदराबाद में आयोजित एक वेडिंग पार्टी की है जिसमें रणवीर और सारा कुछ इस अंदाज में कैमरे में कैद हुए. इस शादी में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थी. अपनी डेब्‍यू फिल्‍म के अलावा सारा अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड वीर पहाडिया को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >