सनी लियोनी ने अबराम संग बिताया समय, शाहरुख के बारे में कही ये बातें...

अभिनेत्री सनी लियोनी, शाहरुख खान संग फिल्‍म ‘रईस’ के ‘लैला ओ लैला…’ नामक गाने में नजर आई हैं. सनी लियोनी ने पहले ही कहा था कि शाहरुख एक शानदार अभिनेता है. अब सनी लियोनी एकबार फिर किंग खान की तारीफ करती नहीं थक रही हैं. सनी लियोनी का कहना है शाहरुख एक बेहतरीन और समर्पित […]

अभिनेत्री सनी लियोनी, शाहरुख खान संग फिल्‍म ‘रईस’ के ‘लैला ओ लैला…’ नामक गाने में नजर आई हैं. सनी लियोनी ने पहले ही कहा था कि शाहरुख एक शानदार अभिनेता है. अब सनी लियोनी एकबार फिर किंग खान की तारीफ करती नहीं थक रही हैं.

सनी लियोनी का कहना है शाहरुख एक बेहतरीन और समर्पित पिता हैं. शूटिंग के दौरान उन्‍होंने शाहरुख को अपने बच्‍चों के साथ कुछ समय बिताते देखा था. इस दौरान उनके सबसे छोटे बेटे अबराम भी वहां थे.

सनी लियोनी ने बताया,’ मैं अबराम से सेट पर मिली. वो बहुत ही प्‍यारा है. मैं उससे लगभग 7 महीने पहले मिली थी. वह अपने पापा के साथ बहुत व्‍यस्‍त था. मैं उसको परेशान नहीं करना चाहती थी. शाहरुख खान एक समर्पित पिता हैं.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ शाहरुख न सिर्फ अपने सबसे छोटे बेटे अबराम का ध्‍यान रखते हैं बल्कि वो अपने तीनों बच्‍चों का खूब ख्‍याल रखते हैं. जब उनका बड़ा बेटा आर्यन सेट पर आया जो शाहरुख ने उसका भी खूब ख्‍याल रखा जो बेहतरीन था.’

बता दें कि शाहरुख आर्यन, अबराम और सुहाना के पिता हैं. शाहरुख अक्‍सर अपने बच्‍चों संग कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अक्‍सर वे अबराम संग मस्‍ती करते नजर आते हैं. शाहरुख अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली संग भी खूब वक्‍त बिताते हैं.

शाहरुख की फिल्‍म ‘रईस’ 25 जनवरी को रिलीज हुई है. फिल्‍म गुजरात के शराब तस्‍कर की कहानी है जिसे एक पुलिस सख्‍त अधिकारी नाकाम कर देता है. फिल्‍म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है. फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >